छत्तीसगढ़ः कमरे में प्रेमी की बांहों में थी पत्नी तभी आ पहुंचा पति, हुआ ये खौफनाक अंजाम

Crime in Gariaband गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में बीते रविवार को मिट्टी के नीचे दबी मिली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और हत्यारोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। युवक की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दी है। मृतक युवक कई दिन से लापता था।

साल 2020 के 29 दिसंबर को ही पति को मार डाला था

साल 2020 के 29 दिसंबर को ही पति को मार डाला था

प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा निवासी जय प्रकाश अग्रवाल साल 2020 के 29 दिसंबर को लापता हो गया था। सुमन ने अपनी सास को उसके शादी में जाने की बात बताई थी। पांच दिनों बाद रविवार को गुमशुदगी दर्ज कराई गई और उसी दिन घर के पीछे जय प्रकाश का शव मिल गया।

बंद कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देखा था

बंद कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देखा था

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर सुमन और उसके पड़ोसी देवराज साहू को गिरफ्तार कर लिया। सुमन का देवराज से अवैध संबंध था पुलिस ने बताया कि एक माह पूर्व जयप्रकाश ने पत्नी को पड़ोसी देवराज के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। फिर 29 दिसंबर को नशे में धुत जयप्रकाश ने देवराज को अपने घर बुलाया और डांट लगाई।

पुलिस ने आरोपित पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार

इसके बाद देवराज ने सुमन के साथ मिलकर जय प्रकाश का गला दबा दिया। रात में शव को छत पर ले जाकर घर के पीछे फेंक दिया और साड़ी व बोरे से ढककर पत्थर रख दिया। रविवार की सुबह जब एक चरवाहे की नजर कुत्तों पर पड़ी, जो शव को नोच रहे थे तो उसने स्थानीय लोगों को बताया। जय प्रकाश की बाइक और फोन दोनों ही गायब थे। परिजनों के बयान और सुमन के बयान में अंतर होने के चलते पुलिस का शक पुख्ता हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+