CG NEWS: पोषण बाड़ी योजना ने दिलाया लाभ, महिलाओं को मिला रोजगार

GARIYABAND: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी पुष्पित एवं पल्लवित होने लगी है। ग्रामीण महिलाएं शासन की पोषण बाड़ी योजना अंतर्गत अपनी बाड़ी में सब्जियों की पैदावारी लेकर घर की आमदनी बढ़ाने में सफल हो रही है।

POSHAN BADI YOJNA CG

इन्ही महिलाओं में से ग्राम देवरी की भगवन्तीन बाई भी है। जिन्होंने अपनी बाड़ी में सब्जी उत्पादन कर प्रतिमाह 8 हजार रूपये आमदनी अर्जित करती है। पहले वे अपने खेत में पारम्परिक तरीके से ही खेती-किसानी एवं मजदूरी का कार्य किया करती थी। इससे परिवार का भरण-पोषण सही ढंग से नहीं हो पा रही थी। उन्होंने अपने बाड़ी में सब्जियों की खेती करने के विचार से उद्यानिकी विभाग द्वारा गांव में बाड़ी विकास के लिए कराये जा रहे सर्वे में अपना नाम दर्ज करवाया।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने पोषण बाड़ी योजना अंतर्गत सब्जियों के बीज, सब्जियों का थरहा, वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध कराये गये। श्रीमती भगवन्तीन बाई ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में अपने 0.20 हेक्टेयर रकबा के बाड़ी में आज अपने मेहनत और लगन से विविध प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर रही है। बाड़ी में उत्पादित सब्जियों को स्थानीय बाजार में विक्रय कर वे लगभग 25 से 30 हजार रूपये का लाभ अर्जित कर रही है। बाड़ी योजना अब भगवन्तीन बाई के परिवार के लिए सब्जी की उपलब्धता के अलावा आर्थिक आमदनी का जरिया बन गया है। अब परिवार के सदस्यों के लिए अपने बाड़ी में ही काम मिल गया है। भगवन्तीन बाई अपनी आमदनी से खुश होकर परिवार के माली हालत में सुधार व सहयोग के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें CG NEWS: बारिश के बाद सड़कों की त्वरित गति से करें मरम्मतः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+