G20 Summit: मल्लिकार्जुन खड़गे ना बुलाने पर नाराज हुए CM भूपेश बघेल, याद दिलाया इंदिरा गांधी का कार्यकाल

Bhupesh Baghel on G20 Summit: भारत जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू G20 डिनर आयोजित कर रही हैं, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रण नहीं दिया गया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाए हैं।

BHUPESH BAGHEL

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'इंदिरा गांधी के वक़्त में 40 साल पहले 100 राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री आए थे, यह तो केवल 20 देश हैं और उनमें भी कुछ नहीं आए हैं। बघेल ने आगे कहा कि यह एक प्रचार-प्रसार का तरीका है, इसका कोई नतीजा नहीं निकला है, आने वाले समय में क्या परिणाम रहता है, वह हम देखेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि खड़गे जी को नहीं बुलाना गलत है।


दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1983 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान आयोजित किए गए गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन के संदर्भ में यह बात कर रहे थे, जब भारत ने इस बैठक की मेजबानी की थी। इसमें 100 देशों के पीएम, राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और अन्य प्रमुख राजनेता शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 23.93 करोड़ रूपए का किया भुगतान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+