CG: सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 5 माओवादी गिरफ्तार

Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। तीन इनामी नक्सलियों समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में एक पुरुष और एक महिला पर 2-2 लाख रुपए का ईनाम घोषित था, जबकि एक अन्य नक्सली पर 1 लाख रुपए का ईनाम था।

सुरक्षाबलों ने थाना चिंतागुफा पुलिस, डीआरजी, 02 री वाहिनी सीआरपीएफ और 203 कोबरा वाहिनी के संयुक्त प्रयासों से यह सफलता प्राप्त की। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्र के एक ग्रामीण की हत्या में शामिल थे।

cg news

गिरफ्तार नक्सलियों में एक बड़ा नक्सल नेता भी शामिल

जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुलेदा गांव के जंगल के पास मुचाकी हुंगा उर्फ जट्टी, कवासी गंगी, माडवी हिंगा और दो अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया। माडवी मेटागुडा, जो दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) का अध्यक्ष था, भी गिरफ्तार किए गए। अन्य दो गिरफ्तार नक्सली निचले स्तर के कैडर के सदस्य हैं।

नक्सलियों ने नदी किनारे लगाया बैनर और पोस्टर

इसी बीच, अंतागढ़ के नयापारा नदी किनारे नक्सलियों ने बैनर और पोस्टर लगाकर आरोप लगाया है कि उनके नक्सली लीडर प्रभाकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बैनर में दावा किया गया है कि 19 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर नाके बंदी कर अंतागढ़ से प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जल्द कोर्ट में पेश करने की मांग की गई है। प्रभाकर 1997 से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था, और उसके सिर पर करीब 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें 'छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना' का लाभ ले रही हैं Sunny Leone? शुरू हुआ सियासी घमासान, पढ़िए खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+