'छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना' का लाभ ले रही हैं Sunny Leone? शुरू हुआ सियासी घमासान, पढ़िए खबर
Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व में पॉर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन और अभिनेता जॉनी सिन्स के नाम लाभार्थियों के रूप में सामने आ रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, लेकिन इन दोनों के नाम जुड़ने से यह योजना चर्चा का विषय बन गई है।
क्या है महतारी वंदन योजना?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई थी। योजना में सनी लियोन का नाम एक लाभार्थी के रूप में आया है, और इस महिला के खाते में मार्च 2024 से हर महीने एक हजार रुपये ट्रांसफर हो रहे हैं। सनी लियोन का नाम एक महिला के खाते में पंजीकृत है, जिसका पता बस्तर जिले के तालूर गांव का बताया जा रहा है।

जॉनी सिन्स का नाम भी जुड़ा, पैदा हुआ विवाद
योजना की लाभार्थी महिला का नाम सनी लियोन होने के साथ-साथ उनके पति का नाम जॉनी सिन्स दर्ज किया गया है। यह नाम छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया है। हालांकि, जांच में सामने आया कि इस महिला के खाते में धनराशि वीरेंद्र जोशी के खाते में ट्रांसफर हो रही है, जबकि उनकी पत्नी खेमेश्वरी जोशी असल लाभार्थी हैं।
इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। तहसीलदार जाली जेम्स और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने ग्राम तालुर में जांच की, जहां कुल 310 लाभार्थी हैं। जांच में पाया गया कि वीरेंद्र जोशी का आधार नंबर भी इस प्रक्रिया में उपयोग किया गया था।
महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का आरोप, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना में सनी लियोन और जॉनी सिन्स के नाम सामने आने के बाद अब यह मामला राजनीतिक रूप से और भी गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से जांच की मांग की है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर महतारी वंदन योजना के तहत भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सनी लियोन के नाम से राशि जारी हो रही है, और उनके पति का नाम पोर्न स्टार जॉनी सिन्स दर्ज किया गया है। बैज ने कहा कि सनी लियोन के नाम से हर महीने 1000 रुपये दिए जा रहे हैं, और यह योजना भ्रष्टाचार का शिकार हो चुकी है।
गड़बड़ी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया
दीपक बैज ने इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "महतारी वंदन योजना अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। इस घोटाले के लिए मंत्री और सरकार जिम्मेदार हैं। सनी लियोन के नाम से राशि जारी हो रही है, कल शायद करीना कपूर का नाम भी सामने आएगा। गड़बड़ी के लिए साय सरकार जिम्मेदार है, और गंभीरता से जांच होनी चाहिए।"
कांग्रेस ने यह भी कहा कि इस तरह की गड़बड़ियों से छत्तीसगढ़ सरकार की छवि को नुकसान हो रहा है, और पूरे देश में इस मामले को लेकर विवाद बढ़ गया है। बीजेपी ने हालांकि इस मुद्दे पर धर्मांतरण का जिक्र करते हुए मामले को राजनीति से जोड़ने की कोशिश की है। यह मामला अब सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।
भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जवाब
भाजपा के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बस्तर में एक फिल्मी हीरोइन के नाम से मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज का यह बयान कि आधे लोगों को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है।
महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने अनेक बार झूठ बोला है, जिसके लिए कांग्रेस के सारे नेताओं को छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के नेता झूठ की राजनीति करते हैं, भ्रम की राजनीति करते हैं।
यह भी पढ़ें CG में पुलिस भर्ती घोटाला: आरक्षक ने की आत्महत्या,पूर्व CM भूपेश बघेल बोले- CBI जांच होनी चाहिए
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications