कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, BSF का जवान घायल

Naxalite: घटनास्थल की तलाशी लिए जाने पर वहां एक महिला नक्सली घायल स्थिति में मिली। बहराहल सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया है,वहीं घायल महिला नक्सली की पहचान फगनी के रूप में हुई है।

naxal

Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर में माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की समाचार आ रही है, बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, इस मुठभेड़ में एक नक्सली और एक सुरक्षाबल का जवान घायल हुआ है। वहीं एक महिला नक्सली भी घायल हो गई है। पुलिस अफसरों ने शनिवार को यह जानकारी दी।


अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपांजुर गांव के निकट सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के जवान विकास सिंह घायल हुआ हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक महिला नक्सली भी घायल हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मेंडरा गांव स्थित बीएसएफ के शिविर से जिला बल और बीएसएफ की 178 वीं बटालियन के संयुक्त दल को मरकाचुवा गांव की ओर सर्चिंग पर रवाना किया गया था। बीएसएस जवानों की टुकड़ी जब प्रतापपुर थाने से लगभग 10 किलोमीटर दूर उपांजुर गांव के करीब था, तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद माओवादी वहां से फरार हो गए। बाद में घटनास्थल की तलाशी लिए जाने पर वहां एक महिला नक्सली घायल स्थिति में मिली। बहराहल सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया है,वहीं घायल महिला नक्सली की पहचान फगनी के रूप में हुई है। महिला माओवादी का पति विनोद माओवादियों के मदनवाड़ा स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) का कमांडर है।

यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ राजभवन सचिवालय में झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+