Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में आज थमेगा चुनाव प्रचार, अमित,जेपी नड्डा से लेकर राहुल,भूपेश ने झोंकी ताकत
Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बीजेपी दोनों ही राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व ने अपने दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को जिताने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा तक सभाएं कर चुके हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में आज 3 तीन चुनावी सभा करेंगे।
सबसे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह साजा विधानसभा में दोपहर 12:00 बजे सभा करेंगे। इसके बाद जांजगीर-चांपा विधानसभा में दोपहर 01:55 बजे सभा करेंगे। दोपहर 03:20 बजे कोरबा में चुनावी सभा में शामिल होंगे।

चुनाव के आखिरी दिन आज ही शाम को बिलासपुर के गांधी चौक से रोड शो करेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज दो चुनावी सभा करेंगे। पहला कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान आरंग में दोपहर 01: 25 बजे है। इसके बाद कलाकेंद्र मैदान अंबिकापुर में दोपहर 03:10 बजे चुनावी सभा करेंगे।
इसके अलावा कांग्रेस सासंद राहुल गांधी बेमेतरा के बीटीआई ग्राउंड में दोपहर 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी आशीष छाबड़ा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पाटन विधानसभा क्षेत्र में सीएम भूपेश बघेल के विरुद्ध खड़े दुर्ग सांसद विजय बघेल के पक्ष में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभा कर चुके हैं।
कांग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के पक्ष में वोट मांग चुके हैं। बाकी कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए ज्यादातर जगहाें पर सीएम भूपेश बघेल स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं।
दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होना है। 15 नवंबर की शाम 5 बजे तक प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा। अंतिम दिन बिलासपुर सीट पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के पक्ष में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रोड शो करेंगे। इसके पहले पीएम मोदी ने भी अग्रवाल के पक्ष में सभा की थी।
इसके अलावा लोरमी में बीजेपी उम्मीदवार व प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव और मुंगेली के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा चुनावी सभा व रोड शो कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications