छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके, सोनपुर में 2 बार हिली धरती

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में सोमवार शाम करीब 8.04 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। वहीं लगभग 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दोबारा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता भी 3.8 था।

EARTHQUAKE

लगातार दो झटको के बाद लोगों में काफी दहशत देखी गई। इससे पहले 24 मार्च को अंबिकापुर से लगे सोनपुर में 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। सोमवार को आये, भूकंप के जोरदार झटका लगने से लोग सहमकर घरों से बाहर निकल गए। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से चार किलोमीटर के दायरे में था। सरगुजा जिले के साथ सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया जिले के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें CG: शिल्प कला बना रोजगार का साधन, बस्तर में शिल्पकला प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+