INDIA Meeting: मंच से लालू यादव की बड़ी बातें, अंत में राहुल का नाम, बातों ही बातों में कह दी बड़ी बात

लोकसभा चुनाव से पहले ठोस रणनीति पर काम करने के लिए विपक्षी दलों के नेता मंथन कर रहे हैं। आईएनडीएआई की बैठक में राहुल गांधी और आरजेडी प्रमुख मंच पर अहम मुद्दों पर चर्चा की।

विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक में दिग्गज नेताओं के बीच मंथन का दौर चल रहा है। मुंबई के बाद अगली बैठक दिल्ली में होगी। माना जा रहा कि मुंबई की बैठक में सभी अहम मुद्दों पर आम सहमति बना ली जाएगी। जिसके बाद अगली मीटिंग में आईएनडीआईए के बड़ी घोषणा कर सकती है। इस बीच राहुल गांधी और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के बीच हो रही गुफ्तगू की तस्वीरें सामने आई हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पटना की पहली बैठक में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने राहुल गांधी को शादी की सलाह दी। अब उन्होंने नाम तो नहीं लिया लेकिन तीसरी बैठक में अपनी बातचीत का अंत उन्होंने राहुल गांधी को लेकर ही किया। उन्होंने जो कहा, उस लाइन को पढ़ने के बाद समझना बहुत मुश्किल नहीं होगा।

Rahul Gandhi chemistry with Lalu yadav

इसकी भूमिका बनाई और मुंबई में हुई तीसरी बैठक में घोषणा भी कर दी। सिर्फ पदनाम जोड़कर नहीं बताया, बाकी कुछ छोड़ा नहीं। जिस तरह 23 जून को पटना में हुई पहली बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सबसे अंत में लालू ने राहुल गांधी के दूल्हा बनने की बात कही थी, 1 सितंबर को मुंबई में भी बातचीत का अंत उन्होंने राहुल गांधी को लेकर ही किया।

लालू ने कहा- "हम सब एक हैं। एक होकर हम लोग इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। राहुल गांधीजी को भी हम काफी मजबूती के साथ विश्वास दिलाते हैं कि हमसब एकजुट होकर रहेंगे। सभी को एकोमडेट कर सीट शेयरिंग अब शुरू होगा। सीट शेयरिंग में भी सफल होंगे। कठिनाई नहीं होगी। अपना कुछ नुकसान कर भी इंडिया को जिताएंगे, मोदी को हटाएंगे, देश को बचाएंगे।"

वहीं दूसरी ओर आरजेडी प्रमुख लालू यादव की राहुल गांधी ने नजदीकियां छिप नहीं रहीं। बैठक के बाद भी दोनों दिग्गज नेता साथ नजर आते हैं। हाल ही में राहुल गांधी लालू प्रसाद के घर भी गए थे। जहां दोनों ने एक साथ खाना भी खाया था। ये मुलाकात पिछले महीने यानी अगस्त में हुई थी। जब मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी।

ये मुलाकात सांसद मीसा भारती के पंडरा रोड स्थित आवास पर हुई थी। इस दौरान लालू यादव के साथ राहुल गांधी ने चंपारण मटन खाई थी। लालू ने उन्हें इसकी रेसिपी भी बताई। लालू के हाथ का बना बिहार का स्पेशल मटन खाकर राहुल गांधी ने इसकी सराहना भी की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+