DURG: दानीकोकड़ी में तैयार हुई पेवर ब्लॉक यूनिट, युवाओं को मिल रहा रोजगार
CHHATTISGARH: दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड में 2 करोड़ की लागत से ग्राम दानीकोकड़ी में लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में रीपा केन्द्र स्थापित किया गया है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन के मार्गदर्शन में शिक्षित युवाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पेवर ब्लॉक यूनिट तैयार किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत दानीकोकड़ी में स्थित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) से यहां के आस पास के लोगों में स्वरोजगार की एक लहर दौड़ पड़ी है। इससे बेरोजगारों को रोजगार तथा अपने गांव के आस पास में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें रोजगार की तलाश में कहीं दूर जाना नही पड़ रहा है। यहां के शिक्षित युवक युवतियों को ट्रेनिंग पश्चात रोजगार का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।
दानीकोकड़ी के रीपा मैनेजर रोमलाल पटेल ने बताया कि पेवर ब्लॉक यूनिट निर्माण करने के लिए यहां छोटी-बड़ी मशीने लगी हुई है, जिसमें लगातार युवाओं द्वारा पेवर ब्लॉक तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम मोहंदी से लगभग 3 लाख रूपए का पेवर ब्लॉक का आर्डर प्राप्त हुआ है। 31 हजार 500 नग पेवर ब्लॉक सप्लाई किया जाना है। वर्तमान में 16 हजार 500 नग बनाया जा चुका है।
पेवर ब्लॉक निर्माण करने के लिए 15 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। प्रति दिन 1000 से 1500 तक पेवर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। पेवर ब्लॉक की सरकारी एवं गैर सरकारी सभी जगहों से बहुत अधिक मांग आ रही है। मांग इतनी अधिक है कि पूर्ति करने के लिए और अधिक लोगों को रोजगार दिया जाएगा। यहां कार्यरत युवक युवतियों को लगभग 5 हजार रूपए तक की मासिक आय प्राप्त हो रहा है, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और उनके जीवन में खुशहाली आई है।
यह भी पढ़ें CG: मेकाहारा में बनेगा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, छत्तीसगढ़ सरकार ने उठाया बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications