दुर्गः घर में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्ममता से हत्या, बच्चे ने सुनाई खौफनाक कहानी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चार लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई। जबकि परिवार के एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय बलराज सोनकर, 55 वर्षीय पत्नी दुलारिन बाई, 30 वर्षीय बेटा रोहित और बहू कीर्तिन का शव घर के आसपास मिला है। यह घटना जिले के अमलेश थाना क्षेत्र के खुड़मुड़ा गांव में सोमवार की सुबह घटी है। पुलिस ने बताया कि सोनका का पोता गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर के अंदर मिला और उसे उपचार के लिये रायपुर के एस अस्पताल में रेफर किया गया है।

durg murder of four people in one family

एसडीओपी आकाश राव ने बताया कि चार शव पानी की टंकी से बरामद किये गए हैं। दो शवों को भारी चीज से कुचला गया है। वारदात को अंजाम आधी रात को दी गई है। एसडीओपी ने कहा कि लड़का, जो हमले में बच गया वही मामले का एकमात्र गवाह है। एसडीओपी ने कहा कि प्रारंभ में हमें महिलाओं के दो शव और 11 वर्षीय पोता मिला, जो गंभीर रूप से घायल था। बाद में स्निफर डॉग्स की मदद से हमें बलराज और रोहित दोनों के शव पास के पानी की टंकी में मिले।

पुलिस ने बताया कि अभी तक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और आरोपितों की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि पूरा परिवार गांव के बाहर अपने खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने जानकारी दी कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्होंने किसी के घर जाने की सूचना नहीं दी।

पीड़ित बच्चे ने बताया कि रविवार की रात को एक अंकल साइकिल से घर आए थे। हालांकि वो उन्हें नहीं पहचानता था। लेकिन पिताजी जानते थे इसलिए उन्हें खाने के लिए रोक लिया। बच्चे ने बताया कि हमारे घर चिकन बना था। उन्होंने हमारे साथ भोजन किया। रात ज्यादा हो गई थी। इसलिए पिताजी ने उन्हें वहीं सोने को कहा था।

फिर मैं मां के साथ सो गया। वो पिताजी के साथ अलग कमरे में सो गए। नींद लगने के पता नहीं कितनी देर बाद मां के चीखने की आवाज से मैं घबराकर उठा। मैंने मां को आवाज लगाई तो वो अंकल भागकर मेरी तरफ आए और मेरे सिर को दीवार से टकराया। उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं आंख खुली तो मां आंगन में खून से लथपथ पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+