दुर्ग: CM भूपेश ने की वैशाली नगर में की कई विकास कार्यों की घोषणाएं, मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण
CG News: सीएम भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात स्थल पर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन किया।

CG Olympic: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात स्थल पर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन किया। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 5 लैब टेस्ट और जोड़े गए हैं। इनमें सिक्लिंग टेस्ट, विडाल टेस्ट, ब्लड ग्रुप टेस्ट, यूपीटी प्रेगनेंसी टेस्ट और मलेरिया टेस्ट शामिल हैं। इससे लोगों की चिकित्सा सुविधा और विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक जी सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। बघेल ने कहा कि मिलेट्स कैफे खुलने से लोगों को पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध होंगे। यहां स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के साथ ही एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सकेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने वाली रिजवाना ने बताया कि वह कबड्डी खेलती है, टीम के 12 सदस्यों को 2-2 हजार रुपये की राशि मिली है। मुख्यमंत्री ने उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि आगे इसके लिए 25 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा है, लाखों लोगों ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में भाग लिया है, आने वाले सत्र में तुरंत ईनाम की राशि मिलेगी।
मुख्यमंत्री को दिलीप कुमार भगत ने बताया कि उनके मकान का नियमितीकरण हो गया है। उन्होंने भवन नियमितीकरण के नियमों के सरलीकरण के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। अनुसुइया मरकाम ने बताया कि पहले उनका घर मिट्टी का था, अब उसका पट्टा मिल गया है। राशन कार्ड, श्रम कार्ड भी मिला है। श्रम विभाग से सिलाई मशीन भी मिली है, सिलाई का कार्य भी उनके द्वारा किया जा रहा है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में आधुनिक सुविधायुक्त स्मार्ट क्लास, हाईटेक लैब, लाइब्रेरी है। स्कूल में उच्च शिक्षा प्राप्त शिक्षक उपलब्ध हैं। निःशुल्क पढ़ाई होती है। यहां मध्यम वर्ग के बच्चे भी बिना किसी खर्च के पढ़ाई करते हैं, इसके लिए सुश्री प्रज्ञा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। वहीं छात्रा सुश्री उज्ज्वला साहू ने मुख्यमंत्री से स्कूल में इंग्लिश मीडियम में कला संकाय की पढ़ाई शुरू कराने की अपील की है, मुख्यमंत्री ने इस बात पर सहमति दी है।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications