धमतरी:BJP का आरोप-बांध लबालब, फिर भी नहीं मिल रहा किसानों को पानी,पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने किया चक्काजाम

कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल की सरकार अवैध वसूली की सरकार है इसे जनता की परवाह नही है, पूरे बांध इस वर्ष अच्छी वर्षा के चलते लबालब भरे हुए है।

छत्तीसगढ़ का प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को बेहद सक्रिय नजर आया। एक तरफ जहां रायपुर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में बिजली बिल की वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन हुआ,तो वही धमतरी में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने किसानों के मुद्दे पर चक्काजाम किया।

bjp ajay.jpg

भाजपा ने आरोप लगाया कि धमतरी की चारों बाँध में पानी लबालब है,लेकिन फिर भी किसानों को रबी फसल के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की अगुवाई में सैकड़ों भाजपाईयों ने नेशनल हाइवे पर घंटों चक्काजाम किया। मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत NH 30 में सांधा चौक के पास कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर के नेतृत्व में कुरुद विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता सडक़ पर बैठ चक्काजाम कर दिया। कुरूद के अलावा धमतरी, भखारा, मगरलोड, नगरी से आए भाजपा नेता पानी बिजली, कानून व्यवस्था के लिए भूपेश सरकार पर हमला बोलते रहे।

प्रदर्शन के दौरान कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल की सरकार अवैध वसूली की सरकार है इसे जनता की परवाह नही है पूरे बांध इस वर्ष अच्छी वर्षा के चलते लबालब भरे हुए है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार रबी फसल के लिए पानी देने लिए अलग-अलग बहाने बना रही है। उन्होंने कहा है कि यह वादाखिलाफी वाली बघेल सरकार तथाकथित रूप से मेंटेनेंस के नाम पर किसानों को पानी देने से मना कर रही है। जब इंडस्ट्री को पानी देना हो,किसी और को यदि पानी देना हो तो कांग्रेस सरकार का मेंटेनेंस प्रभावित नहीं होता है, लेकिन किसानों के लिए उनके लिए इस तरह के बहाने तैयार हो जाते है। उन्होंने आगे कहा कि ये तो अभी ध्यानकर्षित किया गया है अगर सरकार ने बात नही मानी तो हम आगे इससे बड़ा आंदोलन करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक भानु चंद्राकर ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए कहा कि अहंकारी सरकार की करतूतों को उजागर करने हम सडक़ पर उतरे हैं। किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी सदस्य, बूथ लेवल के सभी कार्यकर्ता, भाजपा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी, भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य और सभी वरिष्ठ साथियों ने इस आंदोलन में भागीदारी लेकर इसे सफल बनाया।
यह भी पढ़ें पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में BJYM ने किया बिजली दफ्तर का घेराव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+