Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में BJYM ने किया बिजली दफ्तर का घेराव

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा ने बिजली दर की वृद्धि के विरोध में राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में बड़ा प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की बिजली बिल हाफ योजना पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बिजली दफ्तर का घेराव किया। बिजली बिल वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दोपहर एक बजे बिजली दफ्तर का घेराव कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं की बीच झड़प देखने मिली।

नहीं काम आ सकी पुलिस की घेराबंदी

नहीं काम आ सकी पुलिस की घेराबंदी

पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस की घेराबंदी के बावजूद बिजली दफ्तर का घेराव करने सफलता पा ली। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स कार्यकर्ताओं को रोक नहीं सकी और घेराबंदी के लिए लगाए गए बैरिकेड को पार करते हुए कार्यकर्ता बिजली दफ्तर के भीतर दाखिल हो गए और अपनी आवाज़ बुलंद की।

उद्योगपतियों का बिजली बिल माफ़ करने का आरोप

उद्योगपतियों का बिजली बिल माफ़ करने का आरोप

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि जनता में भूपेश बघेल सरकार ने जनता के साथ वादाखिलाफी की है। जनघोषणा में वादे के मुताबिक बिजली बिल हाफ नहीं किया है ,बल्कि बिजली बिल में चार गुना की वृद्धि कर दी है ,जिसके कारण जनता में आक्रोश है। मूणत ने कहा कि मैंने अगर मैंने रायपुर पश्चिम क्षेत्र में काम किया है,तो जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। मूणत ने बिजली दफ्तर घेराव से पहले आयोजित सभा क दौरान कहा कि एक रिक्शा चालक ने उन्हें बताया है की उसके घर में 5000 बिजली का बिल आया है। उन्होंने कहा कि आदर्श नगर में जनसम्पर्क के दौरान महिलाओं ने उन्हें बताया है कि 7 से 12 हज़ार रुपये तक का बिल आ रहा है,इसका भुगतान गरीब परिवार नहीं कर सकता है। मूणत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने बजट में उद्योगपतियों के बिजली का बिल माफ़ कर रही है और उन्हें 37 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है।

जिन्हे पुलिस पकड़ती है, कांग्रेस के लोग उन्हें छुड़वा लेते हैं

जिन्हे पुलिस पकड़ती है, कांग्रेस के लोग उन्हें छुड़वा लेते हैं

मूणत ने कहा कि कोरोनाकाल में गरीब परिवार परेशान थे, केंद्र सरकार ने 5 किलो प्रति व्यक्ति चावल मुफ्त में दिया,लेकिन छत्तीसगढ़ की झूठी सरकार ने चावल गरीबो को देने के स्थान पर उसे खुद खा गई। मूणत ने कहा कि हम बिजली बिल का विरोध करने निकले हैं,तो पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है। अगर पुलिस अपराध पर लगाम कसने में सफल होती,तो हम उनका स्वागत करते,लेकिन अभी हालत ऐसी है कि पुलिस किसी को पकड़ती है,तो कांग्रेस के नेता उसे थाने से छुड़वा लेते हैं।

मूणत ने दिया

मूणत ने दिया "कांग्रेस पीछा छोड़ो" का नारा

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से निकाली जाने वाली हाथ जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक यात्रा निकालने वाली है,जिसका नाम हाथ जोड़ो यात्रा है,लेकिन जनता कांग्रेस से कह रही है कि पीछा छोडो ,जाओ घर । उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठ से त्रस्त हो चुकी है और 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनादेश देगी।

साइंस कॉलेज में चौपाटी का विरोध करेगी भाजपा

साइंस कॉलेज में चौपाटी का विरोध करेगी भाजपा

मूणत ने कांग्रेस सरकार और नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह गरीब ठेले वालों से उनका रोजगार छीनने का षड़यत्र रच रही है। उन्होंने खुलासा किया कि नगर साइंस कॉलेज मैदान के पास ठेले वालो को हटाकर चौपाटी बनाने की योजना बनाई गई है,जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करेगी।

मूणत ने ऐलान किया कि वह कल बुधवार को दोपहर 2 बजे चौपाटी के लिए प्रस्तावित स्थान पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर धरना देने के साथ चक्काजाम करेंगे। उन्होंने जनता से भी इस विरोध प्रदर्शन में इकठ्ठा होकर अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 27 दिसंबर को पीएम आवास योजना के तहत गरीबो का मकान छीनने के विरोध में और गरीब परिवारों को पट्टा देने की मांग लेकर नगर निगम का घेराव करेगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन, निमंत्रण नहीं,तो मुझे एक सूचना ही दें देते:CM भूपेश बघेल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+