Chhattisgarh: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांकेर में भरी हुंकार, कहा- देश की जनता भी कांग्रेस को ठुकरा रही है
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को कांकेर में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि आज सभी कांग्रेस पार्टी को छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज सभी समझ चुके है कि कांग्रेस पार्टी डूबती हुई नाव है, जिसे छोड़कर सब भाग रहे हैं क्योंकि आज कांग्रेस पार्टी के पास न नेता हैं, न नीयत है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में टिकट के लिए इनके पास लोग नहीं है। किसी को भी कहीं भी भेजा जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यालय में तो अब अनशन भी चालू हो गया है और उनके ही कार्यकर्ता उनके खिलाफ चिठ्ठी लिख रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी को कांग्रेस के नेता नहीं मान रहे हैं तो जनता कहां से इन्हें अपना नेता मानेगी? साव ने कहा कि जिस पार्टी में अपने प्रत्याशी की कदर नहीं है, उसकी कदर जनता क्यों करेगी? हालत यह हो गए हैं कि बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ एक बड़े पदाधिकारी अनशन पर बैठ गए हैं ।
साव ने कहा कि अभी 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की और कांग्रेस पार्टी को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न्योता भेजा गया और कांग्रेस पार्टी ने उसे न्योता को ठुकरा दिया था। यह छत्तीसगढ़वासियों का भी अपमान था और यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने छत्तीसगढ़ के भाँचा श्री राम का अपमान किया। ऐसी पार्टी को जनता कहां से वोट देगी?
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज देश की जनता भी कांग्रेस पार्टी को ठुकरा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को ठुकराना है और कमल के फूल में बटन दबाकर 11 प्रत्याशियों को विजय बनाकर सभी 11 सीटों पर कमल खिलाना है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता प्रभावी, निगरानी दलों द्वारा 25 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त c












Click it and Unblock the Notifications