CM भूपेश बघेल से देवांगन कल्याण समाज के  प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

CM BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर राज देवांगन कल्याण समाज रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा मौजूद थे।

CM BHUPESH DEWANGAN

मुख्यमंत्री बघेल को अध्यक्ष श्री चोवा राम देवांगन के नेतृत्व में आए प्रतिधिमंडल ने मंत्रिमंडल की बैठक में रायपुर राज देवांगन कल्याण समाज रायपुर के सामाजिक भवन एवं छात्रावास निर्माण हेतु रायपुरा में आबंटित शासकीय भूमि की निर्धारित प्रब्याजि राशि में छूट देने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के सभी समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भेंट-मुलाकात के दौरान हुए सामाजिक सम्मेलन में मिलने आए विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक भवन की मांग पर सरकारी जमीन 10 से 15 प्रतिशत की दर पर एवं सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान करने की घोषणा की गई थी, ताकि समाज के बीच सामाजिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा हो।

प्रतिनिधिमंडल में रायपुर राज देवांगन कल्याण समाज रायपुर के उपाध्यक्ष श्री दयालु राम देवांगन, कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार देवांगन, संरक्षक श्री बालकृष्ण देवांगन, सचिव श्री सत्येन्द्र देवांगन एवं वीरेंद्र देवांगन, सहसचिव श्री रमेश देवांगन के अलावा श्री विजय आनंद देवांगन, श्री राजेंद्र देवांगन, श्री के.आर. देवांगन, श्री बृजलाल देवांगन सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंCG CG NEWS: शपथ ग्रहण के बाद सपरिवार सीएम हाउस पहुंचे मोहन मरकाम, CM भूपेश बघेल से की मुलाक़ात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+