पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,कहा- बनारस के किसान 1300 प्रति क्विंटल में धान बेचने मजबूर

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज ने धान खरीदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। बैंज ने एक बयान जारी करके कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़ी संसदीय क्षेत्र बनारस के किसानों को छत्तीसगढ़ के किसानों की तरह धान की कीमत 2500 प्रति क्विंटल नहीं मिल रहा है, बल्कि बनारस के कृषक अपनी धान को औने-पौने दाम 1300 रु प्रति क्विंटल की दर पर बेचने मजबूर हैं।

DEEPAK BAIOJ CONGRESS

बैज ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ आकर पीएम नरेंद्र मोदी उनके केंद्रीय मंत्रीऔर भाजपा के बड़े नेता प्रदेश में हो रही धान खरीदी का झूठा श्रेय लेने के लिए संगठित होकर झूठ बोलते है इसका पर्दाफ़ास बनारस के कृषकों के मायूस चेहरा से होता है।

कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों के उपज की खरीदी नही कर रही है , बीजेपी के दोनों इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ चल रही है किसानों को केवल लूट रही है। यूपी ही नहीं, मध्य प्रदेश गुजरात और हरियाणा समेत भाजपा शासित राज्यों में किसान खेती किसानी से दूर हो रहे है, उपज की सही कीमत नही मिलने के चलते कर्ज में दबे गए हैं। बीजेपी शासित राज्यों में महंगी बिजली समय पर रासायनिक खाद नहीं मिलना और फसल की खरीदी नहीं होना किसानों के बुरी स्थिति के लिए जिम्मेदार है।

दीपक बैज ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में धान कांग्रेस सरकार अपने अपने सामर्थ्य से खरीदती है। धान खरीदने में केन्द्र सरकार का एक पैसे का भी योगदान नहीं मिलता है। इस साल भी कांग्रेस सरकार ने 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का लक्ष्य रखा है ,उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य के किसानों से कांग्रेस सरकार 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य है, जहां किसानों को प्रति एकड़ धान पर 9,000 रूपये तथा अन्य फसल पर 10,000 रूपये की इनपुट छूट मिलती है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल खेल रहे थे Candy Crush Saga, भाजपा ने लिए मजे,तो मिला यह तगड़ा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+