छत्तीसगढ़: किरण सिंहदेव फिर बनेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आज होगी औपचारिक घोषणा
Chhattisgarh BJP: भारतीय जनता पार्टी ने विधायक किरण सिंहदेव को एक बार फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। आज शुक्रवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए थे, जो सभी किरण सिंहदेव के नाम से थे, जिसके बाद उन्हें दोबारा अध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 36 संगठन जिलों के एक तिहाई जिले के अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। प्रत्येक आवेदन के साथ दो प्रस्तावक और दो समर्थक शामिल थे। इस प्रकार 12 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए और तीनों ही नामांकन किरण सिंहदेव के नाम से थे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी मौजूद थे।

किरण सिंहदेव पर पार्टी ने जताया भरोसा
किरण सिंहदेव को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष 21 दिसंबर 2023 को मनोनीत किया गया था। यह उनका पहला मनोनयन था, जबकि इस बार उन्हें निर्वाचित किया जाएगा। पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है क्योंकि उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई महत्वपूर्ण रणनीतियाँ बनाई हैं और कार्यकर्ताओं को संगठित किया है। उनके प्रयासों से पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुंची है।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए 27 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया
प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी के लिए 27 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। इन नेताओं में अरुण साव, विजय शर्मा, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, सरोज पाण्डेय, ननकी राम कंवर, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, तोखन साहू, गुरु बालदास, संतोष पाण्डेय, धरम लाल कौशिक, अजय चन्द्राकर आदि शामिल हैं।
भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामांकन के बाद पार्टी ने शुक्रवार को भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की और जश्न के आयोजन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियाँ तय की हैं।
कौन हैं किरण सिंहदेव?
किरण सिंहदेव जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें जगदलपुर से टिकट दिया गया था और उन्होंने कांग्रेस के जतिन जैसवाल को हराकर जीत दर्ज की। किरण सिंहदेव कई सालों से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। 1998 से 2000 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष, 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री और 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे हैं।
-
TN Election 2026: कमल हासन की पार्टी चुनावी मैदान से बाहर, विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी है MNM? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
'नहीं तो यूपी, बिहार की एस्प्रेस ट्रेनों को रोक देंगे', राज ठाकरे MNS ने आखिर क्यों दी ये धमकी? -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
Nitish Kumar निर्विरोध JDU के अध्यक्ष चुने गए, फिर मिली पार्टी की कमान, कब मिला था पहली बार ये पद? -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications