छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मार डाला, एसपी को ठहराया जिम्मेदार

दंतेवाड़ा। झारखंड के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। साथ ही उनके परिजन को भी बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद नक्सलियों ने सड़क पर फेंके गए शवों के पास बैनर लगाकर उन्हें गोपनीय सैनिक बताया है। वहीं एसपी अभिषेक पल्लव ने दोनों युवकों के सैनिक होने से इनकार किया है। परिजन मारे गए युवकों में से एक की शादी तय कर लौट रहे थे।

dantewada naxali did murder of two man

किरंदुल थानाक्षेत्र के तोकापारा निवासी ग्रामीण बेटे अशोक कुंजम की शादी तय करने के लिए बीजापुर के डूडी टुन्नार गए थे। वहां से लौटने के दौरान शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने हरेली गांव के पास उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बंदा कुंजम, अशोक कुंजम सहित उनके परिजनों से मारपीट शुरू कर दी।

नक्सलियों ने अशोक कुंजम और बंदा कुंजम की हत्या कर दी। शव के पास नक्सलियों ने एक बैनर भी लगा दिया। इसमें दोनों को गोपनीय सैनिक बताया गया। साथ ही लिखा है कि इनकी हत्या के लिए एसपी अभिषेक पल्लव जिम्मेदार हैं। घटना के बाद से आसपास के गांव के ग्रामीणों का गुस्सा नक्सलियों पर फूट पड़ा। सभी ग्रामीण थाने पहुंच गए हैं और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दोनों युवकों के शवों को भी थाने लाया जा रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी नक्सलियों को लेकर आक्रोश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+