दन्तेवाड़ा: सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन योजनाओं की पेंशन राशि में वृद्धि
DANTEWADA: दन्तेवाड़ा जिले के पेंशनधारी हितग्राहियों के लिये अच्छी खबर है कि सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित पेंशन योजनाओं की पेंशन राशि में वृद्धि की गई हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत निराश्रित पेंशन धारियों को अब प्रतिमाह 350 रूपए की जगह 500 रुपए स्वतः के खाते में प्राप्त होगी।

जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1826, सुखद सहारा पेंशन योजना के 815, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के 8222, वृद्धावस्था पेंशन योजना के 6297, विधवा पेंशन योजना के 5729 और दिव्यांग पेंशन योजना के 745 हितग्राही लाभान्वित होगें। जिला दंतेवाडा अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिमाह पेंशन धारियों को प्रतिमाह पेंशन राशि का भुगतान किया जाता है। शासन के निर्देशानुसार माह जुलाई 2023 से बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि उनके खातों में स्थानांतरित की जायेंगी।
यह भी पढ़ें CG NEWS: सड़कों पर रोका जाएगा पशुओं का विचरण, CS अमिताभ जैन ने बैठक लेकर जारी किये निर्देश












Click it and Unblock the Notifications