शराबी डॉक्टर ने कहा- मुझे जितना मारना है मार लीजिए, लेकिन घर पर वाइफ को मत बताइयेगा
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल का डॉक्टर शराब के नशे में धुत मिला। डॉक्टर को नशा इतना हो गया था कि उसने मरे हुए व्यक्ति में जान डालने की दावा करने लगा। हालांकि उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई तो लोगों से कहने लगा कि जितना मारना है मार लो, लेकिन पत्नी को मत बताना। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

गुरुवार को मरीज लेकर आए थे परिजन
दरअसल, कटेकल्याण के रहने वाले 37 वर्षीय अजमन ठाकुर की तबीयत खराब हुई तो उनके परिजन गुरुवार की दोपहर को अस्पताल लेकर आए। इस दौरान कैजुएल्टी वार्ड में डॉ. जे. पात्रे की ड्यूटी थी। रात को अजमन ठाकुर की तबीयत अचानक से ज्यादा बिगड़ी तो परिजनों ने डॉ. पात्रे को इसकी जानकरी दी। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर पात्रे शराब के नशे में धुत थे।

शराब के नशे में था डॉक्टर
परिजनों के बुलाने पर डॉ. पात्रे ने कहा कि 5 मिनट इंतजार करो लेकिन जैसे-तैसे वह 15 मिनट बाद किसी तरह उठे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ठीक से चल तक नहीं पा रहे थे। किसी तरह मरीज को देखने पहुंचे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रात करीब 9 बजे अजमन ने दम तोड़ दिया। इसके बावजूद डॉ. ने नर्स से कहा कि वह ऑक्सीजन की व्यवस्था करे।

मुर्दे में जान डालने की करने लगा दावा
अजमन की मौत के बाद डॉक्टर ने परिजनों से बोला कि वे तो मुर्दों में भी जान डाल सकते हैं। इस पर परिजनों ने कहा, आप थोड़ी देर पहले आकर देख सकते थे। जवाब में डॉक्टर पात्रे ने कहा, थोड़ी देर पहले भी देखता तो कुछ नहीं कर सकता था। वह एक्सपायर कैसे हुए हैं, इस बारे में हमारे फॉरेंसिक एक्सपर्ट सलाह दे सकते हैं। अगर वो बोल देंगे कि डॉक्टर की गलती है तो जेल जाना पड़ेगा।

अस्पताल में छिप गया था डॉक्टर
बताया जा रहा है कि घटना के बाद रात को डॉक्टर पात्रे शराब के नशे में छिप गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें ढूंढकर बाहर निकला। इस पर डॉक्टर ने कहा कि सर, मुझे जितना मारना है मार लीजिए, लेकिन घर पर वाइफ को मत बताइयेगा। वरना वाइफ आप लोगों से ज्यादा पिटाई कर देगी। फिलहाल पूरी घटना का वीडियो वायरल है।












Click it and Unblock the Notifications