Naxal Attack: दंतेवाड़ा हमले में नक्सलियों ने किया 50 KG IED का इस्तेमाल, धमाके की जगह बना गड्ढा
Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को नक्सलियों ने डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों पर घात लगाकर हमल कर दिया, जिसमें 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। डीआरजी जवानों की टीम नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी पर IED ब्लास्ट कर दिया।
चौड़ी सड़क पर बना बड़ा सा गड्ढा
धमाका इतना भीषण था कि घटना स्थल पर चौड़ी सड़क पर बड़ा सा गड्ढा बन गया। ब्लास्ट की आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी। जवानों की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके को लेकर ऐसी खबर है कि नक्सलियों ने इस हमले के लिए 50 किलो विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस गाड़ी (वैन) को उड़ाया गया है, उसे जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जावन किराए पर लाए थे। धमाके बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। पूरी वैन टुकड़ों में बिखरी दिखाई दी। जवानों के कपड़े भी सड़क पर बिखरे हुए थे।
लौटकर आई टीम पर हमला
दावा किया जा रहा है कि विस्फोट के बाद वैन का मलबा 150 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा। बताया जा रहा है कि जिस वैन में पुलिसकर्मी यात्रा कर रहे थे, उसे निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने 10 गुना विस्फोटक का इस्तेमाल किया हो सकता है। डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान चलाकर लौट रही थी, तभी यह हमला हुआ।
साल 2021 में हुए थे 22 जवान शहीद
इधर, इस हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर बात की, जिसके लिए उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री गुरुवार को दंतेवाड़ा जाएंगे। आपको बता दें कि नक्सलियों ने आखिरी बड़ा हमला अप्रैल 2021 में किया गया था, जब बीजापुर और सुकमा जिलों के बीच जंगलों में 22 सुरक्षाकर्मी की जान गई थी।












Click it and Unblock the Notifications