दंतेवाड़ाः गांव के 10 लोगों ने मिलकर पति-पत्नी को दौड़ाकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के मुरकी गांव में दंपती की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए 10 आरोपितों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुरकी गांव के रहने वाले इन 10 आरोपितों ने गांव के डबरी के पास कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर पति-पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि मृतकों में शामिल अधेड़ ने एक कार्यक्रम के दौरान टंगिया लेकर उन्हें दौड़ाया था।

dantewada 10 people did murder of husband wife

बीते 17 अक्टूबर को 55 वर्षीय रामा ओयाम और उसकी 45 वर्षीय पत्नी मासे ओयाम का शव गांव के एक डबरी के पास से बरामद हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान 24 अक्टूबर को पुलिस को पता चला कि रामा का गांव के लोगों से ही झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही उसकी और उसकी पत्नी की हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में जांच के दौरान 10 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि बीते 16 अक्टूबर को गांव में नवाखाई त्योहार मनाया जा रहा था। उस दौरान गांव के लोग नाच, गाना में व्यस्थ थे। सभी नाचते-गाते हुए राम ओयाम के घर पहुंचे तभी रामा ने गांव के लोगों को टंगिया लेकर मारने के लिए दौड़ाया था। आरोपितों ने 17 अक्टूबर को पति-पत्नी की हत्या कर दी थी। जब रामा ओयाम और उसकी पत्नी मासे गांव से पटेलपारा की तरफ जा रहे थे। आरोपितों ने बताया कि वे वहां पर पहले से ही मौजूद थे। मौका लगते ही सभी ने मिलकर पहले रामा की हत्या की। उसकी पत्नी भी साथ थी इसलिए उसे भी मार डाला था।

सभी ने मिलकर पहले दोनों पर टंगिया से हमला किया था। फिर चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी थी। दंपती की हत्या में मुरकी के रहने वाले सोमारू मंडावी, रमेश मंडावी, सुरेश ओयाम, लक्ष्मण ओयाम, सुखनाथ कोहरामी, फागु कोर्राम, जयराम मुचाकी, पांडू उर्फ माहरु, सुखराम मिडियामी व जोगा शामिल थे। पुलिस के सामने सभी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+