छत्तीसगढ़ में कोरोना ने बढ़ाई बेचैनी,स्वच्छता रैली के बाद इनवेस्टर्स मीट भी रद्द
रायपुर, 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भूपेश सरकार ने स्वच्छता रैली के बाद अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट- 2022 भी स्थगित कर दी है। गौरतलब है कि आगामी 27 से 31 जनवरी 2022 तक नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन करने वाली थी।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए देशी और विदेशी निवेशक कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई थी, जिसमें अमेजॉन, ओला इलेक्ट्रिक, माइक्रोसॉफ्ट, डेलमान्टे समेत कई कंपनियां शामिल हैं। सरकार की तरफ से यह जानकारी भी दी गई थी कि 300 से ज्यादा निवेशकों ने इन्वेस्टर्स मीट में शामिल होने के लिए पंजीयन करा लिया था।
यह भी पढ़ें Exclusive Interview: 10 गुना बड़े आन्दोलन की तैयारी मे हैं किसान: शिवकुमार कक्काजी
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस इनवेस्टर्स मीट को 'इन्वेस्टगढ़ छत्तीसगढ़' नाम दिया था। जिसके ऐलान के साथ ही आधिकारिक लोगो और वेबसाइट भी लांच कर दी गई थी। इस बड़े आयोजन के जरिए भूपेश सरकार दुनियाभर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए आमंत्रित करना चाहती थी,ताकि राज्य के विकास के साथ युवाओं को रोजगार भी मिल सके।
गौरतलब है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से निर्धारित कोरोना गाइड लाइन के पालन में 8 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली स्वच्छता रैली सहित आगामी आदेश तक सभी रैलियों और आम सभाओ को स्थगित किया गया था। राजधानी रायपुर समेत कई शहरो में धारा 144 के साथ नाइट कर्फ्यू लागु कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: भीड़ ने ली मुस्लिमों के बहिष्कार की शपथ ,वीडियो हुआ वायरल
लगातार बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ,रायपुर में एक ही दिन में मिले 1024 मरीज
छत्तीसगढ़ में दिनों दिन कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 3455 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमितों में सर्वाधिक 1024 मरीज रायपुर में मिलें हैं,जबकि दूसरे नंबर पर दुर्ग है जहां 463 मरीज पाए गए हैं।कोरबा 319 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में 69 मरीज स्वस्थ हुए ,वहीं दूसरी तरफ 4 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 13066 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।छत्तीसगढ़ में शनिवार को 3455 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमितों प्रदेश में पॉजिटिव दर 7.43 फीसदी हो गई है। वही रायपुर में संक्रमण दर 15 प्रतिशत हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications