CG Election: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिले में कांग्रेस ने बदल दी रणनीति, दिग्गज विधायक की सीट की अदला- बदली
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी बहू-प्रतीक्षित विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें पहले चरण के मतदान की सभी सीटों के साथ कुल 30 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
वही पूरे प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल जिले दुर्ग से एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए पाटन से उम्मीदवार बनाया है। दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू को मौका दिया गया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1993 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। इसलिए लिहाज से भूपेश बघेल सातवीं बार पाटन की सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2008 में भूपेश बघेल बीजेपी के उम्मीदवार विजय बघेल से चुनाव हार भी चुके हैं। 2023 में एक बार फिर भूपेश बघेल और विजय बघेल चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे।
इसी तरह दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस ने ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाया है। साहू दूसरी बार दुर्ग ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में होंगे। इसके पहले वे दुर्ग लोकसभा के सांसद और धमधा विधानसभा सीट के साथ-साथ बेमेतरा विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ते आए हैं। 2018 में पहली बार कांग्रेस पार्टी ने ताम्रध्वज साहू को दुर्ग ग्रामीण की सीट से मौका दिया था। जिसमें उन्होंने बीजेपी के जागेश्वर साहू को शिकस्त दी थी।
दुर्ग जिले की आरक्षित सीट अहिवारा की बात करें तो वर्तमान विधायक रूद्र गुरु की सीट बदली गई है। उन्हें नवागढ़ से टिकट मिला है 2018 में रुद्र गुरु को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था जहां से रूद्र गुरु ने जीत हासिल की थी लेकिन 2023 में कांग्रेस पार्टी ने रूद्र गुरु की सीट बदली है। उन्हें नवागढ़ से चुनावी मैदान में उतारा गया है। आपको बता दे की नवागढ़ भी आरक्षित सीट है।
संवाद सूत्र: डॉ. हितेश शर्मा, दुर्ग/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications