कांग्रेस ने जीता खैरागढ़ उपचुनाव, यशोदा वर्मा बनी खैरागढ़ विधायक, छत्तीसगढ़ हुए कांग्रेस के 71 विधायक
Congress won Khairagarh by-election, Yashoda Verma became Khairagarh MLA, 71 Congress MLAs from Chhattisgarh
राजनांदगांव, 16 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने 20 हजार 167 मतों से भाजपा प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल को हरा दिया है। इस जीत के साथ 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 71 हो गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे) की टिकट से खैरागढ़ उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले नरेंद्र सोनी की जमानत जप्त हो गई है। कांग्रेस की यशोदा वर्मा को 87879 और भाजपा के कोमल सिंह जंघेल को 67703 वोट प्राप्त हुए हैं।

खैरागढ़ बनेगा जिला: मोहन मरकाम
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने भूपेश बघेल सरकार की नीतियों को पर मुहर लगाकर यशोदा वर्मा को जीत दिलवाई। हमने जो कहा है उन वादों को पूरा करेंगे और खैरागढ़ जिला बनेगा। मरकाम ने कहा कि हमने लगातार चौथा उपचुनाव जीतकर चौका लगाकर सेमीफाइनल जीत लिया है, अब 2023 का फ़ाइनल भी जीतेंगे।
Recommended Video

कांग्रेस क्या सभी 90 विधानसभाओं को जिला बनाएंगी: रमन सिंह
इधर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव का नतीजा एक प्रतीक के रूप में है कि एक विधानसभा को जीतने के लिए कांग्रेस ने 29 बिदुओ का घोषणा पत्र जारी किया। इस चुनाव ने सिर्फ खैरागढ़ को जिला बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। भूपेश सरकार के साढ़े तीन साल के काम की चर्चा नहीं हुई।
पूर्व सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार अपनी उपलब्धियां लेकर नहीं बल्कि घोषणा लेकर उपचुनाव में जनता के बीच में गई। रमन सिंह ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस के लोग 5 सालों में होने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ कि 90 विधानसभाओ को 90 जिला बनाने के बारे में सोच रही है। क्योंकि जिला बनाने के मुद्दे की वजह से कांग्रेस इस चुनाव में बैतरणी पार करती दिख रही है, यह अजीब स्थिति दिख रही है कि कांग्रेस के पास जनता के पास जाकर बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं हैं।

यह खैरागढ़ के मतदाताओं की जीत है:यशोदा वर्मा
चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने कहा कि इस जीत के लिए खैरागढ़ विधानसभा के हर मतदाता , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी कांग्रेस विधायकों का धन्यवाद है, यह जीत मेरी नहीं ,बल्कि खैरागढ़ के मतदाताओं की जीत है। यशोदा वर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने खैरागढ़ को जिला बनाने का वादा किया था। इस मुद्दे के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से किसानों ने 2500 रूपये में धान खरीदने और कर्जा माफ़ी से खुश होकर कांग्रेस को वोट दिया है।

कांग्रेस अपने वादे पूरे करे:कोमल जंघेल
चुनाव हारने वाले भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने कहा कि जनता से मिला जनादेश स्वीकार करते हैं, लेकिन यह चुनाव कांग्रेस ने नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने शराब, साड़ी और पैसों की ताक़त पर लड़ा। कांग्रेस ने खैरागढ़ को जिला बनाने को घोषणा की, जनता पर उसका भी असर हुआ है। कोमल जंघेल ने चुनाव जीतने वाली कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि अब भाजपा कांग्रेस के वादों के पूरा होने का इंतजार करेगी।
यह भी पढ़ें Hanuman Jayanti 2022: छत्तीसगढ़ में है एक मंदिर, जहां होती हैं हनुमान जी की स्त्री के रूप में पूजा












Click it and Unblock the Notifications