CM विष्णुदेव साय के क्षेत्र कुनकरी में जीत गई कांग्रेस, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में उलटफेर
Chhattisgarh Nikay Chunv Result: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है,यहां 11 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था शुरुआती रुझान में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है, लेकिन एक बड़ा उलटफेर कुनकरी नगर पंचायत में देखने को मिला है। सीएम विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। कुनकरी नगर पंचायत में कांग्रेस के विनय शील ने जीत हासिल की और कांग्रेस ने यहां अपना दबदबा बनाए रखा है।
कुनकरी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं, ऐसे में यह जीत कांग्रेस के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। विनयशील ने 77 वोटों से जीत हासिल की, जबकि बीजेपी ने सुतबल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। यह चुनाव कांटे की टक्कर वाला था, जिसमें दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं ने जमकर प्रचार किया।

सीएम के गृह जिले जशपुर में बीजेपी और कांग्रेस दोनों की पार्टियों ने अपनी जीत का खाता खोला है। जहां जशपुर से पत्थलगांव नगर पंचायत में बीजेपी की संगीता सिंह की जीत हुई, वहीं कुनकरी नगर पंचायत में कांग्रेस ने अपनी जीत से सभी को चौंका दिया।
नगरीय निकाय चुनाव इस बार एक ही फेज में हुए थे, जिसमें मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष तरीके से हुआ। कांग्रेस सरकार में यह चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से होते थे, लेकिन बीजेपी सरकार ने इसे पलटते हुए इस बार प्रत्यक्ष चुनाव कराए। मतगणना के दौरान सभी नगरीय निकायों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। शुरुआती रुझान में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें 46 मिनट तक पाकिस्तान के ऊपर उड़ता रहा PM मोदी का विमान, जानिए कैसे की गई सुरक्षा












Click it and Unblock the Notifications