46 मिनट तक पाकिस्तान के ऊपर उड़ता रहा PM मोदी का विमान, जानिए कैसे की गई सुरक्षा
PM Modi Security: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले पीएम मोदी फ्रांस के दौरे पर थे, जहां से लौटते वक्त उनके विमान 'इंडिया 1' ने पेरिस जाने के लिए पाकिस्तान के एयर स्पेस का उपयोग किया था ,लेकिन इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी का विमान ने आतंकवादियों की पनाहगार बन चुके पाकिस्तान के ऊपर से भी गुजरा था।
मिली जानकारी के मुताबिक पेरिस जाने के दौरान अफगान हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को पाकिस्तान की अनुमति से उनकी सीमा में उड़ान भरनी पड़ी थी। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि पाकिस्तानी एयर स्पेस में प्रवेश करने के बाद पीएम मोदी की सुरक्षा का ध्यान कौन रख रहा था?

SPG करता है पीएम की सुरक्षा, सुरक्षा को लेकर होता है तगड़ा प्रोटोकॉल
बहरहाल इस मामले में यह जानना जरूरी है कि देशों के बीच एक प्रोटोकॉल होता है, जिसके तहत किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी उस देश की सुरक्षा एजेंसियों की होती है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां इस दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहती हैं।
ज्ञात हो कि भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के पास होती है। इस कमांडो बल का काम प्रधानमंत्री को निकटतम सुरक्षा प्रदान करना है, जिससे पीएम के चारों ओर एसपीजी के कर्मी तैनात रहते हैं।
खासियतों से लबरेज है 'एयर इंडिया वन' विमान
प्रधानमंत्री मोदी जिस विमान 'एयर इंडिया वन' से पाकिस्तान के एयर स्पेस से गुजर रहे थे, वह कोई आम विमान नहीं है। इस विमान में सुरक्षा के उच्चतम मानक होते हैं। एयर इंडिया वन में मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी लगा हुआ है, जो किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहता है। इस विमान को भारत ने अमेरिका से खरीदा है, और इसे उड़ाने के लिए एयर इंडिया के पायलट की जगह भारतीय वायु सेना के पायलट होते हैं।
नहीं बरती गई लापरवाही
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान के शेखपुरा, हफीजाबाद, चकवाल और कोहाट जैसे क्षेत्रों से गुजरा था और लगभग 46 मिनट तक पाकिस्तान की हवाई सीमा में रहा। इससे यह स्पष्ट होता है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाती, और उनका विमान अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होता है।












Click it and Unblock the Notifications