CG Congress Candidate List: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, जगदलपुर से किरण देव को टक्कर देंगे जतिन जायसवाल

Chhattisgarh Vidhan Sabha Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए दो दिनों का समय बचा हुआ है। वहीं कांग्रेस ने गुरूवार की देर शाम 53 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इस बीच जहां दिन में पूर्व जिलाध्यक्ष रहे राजीव शर्मा का नाम फाइनल होने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाईं, वहीं शाम को लिस्ट जारी होने के बाद जतिन जायसवाल के नाम को देखकर राजीव समर्थकों में निराशा देखने को मिली है।

मालूम हो कि पूर्व महापौर रहे जतिन जायसवाल अब कांग्रेस से जगदलपुर सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे। इधर बस्तर संभाग से 5 विधायकों की टिकट भी काटी गई है। जगदलपुर सीट पर जहां रेखचंद जैन विधायक थे, वहीं उनकी जगह अब जतिन को चुनाव लड़वाने का फैसला लिया गया है।

Chhattisgarh Vidhan Sabha Election 2023:

मालूम हो कि जगदलपुर विधानसभा से रेखचंद जैन ने साल 2018 में हुए चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रहे संतोष बाफना को 27440 वोटों से हराया था। इसके बाद इस चुनाव में जगदलपुर विधायक होने के नाते रेखचंद ही टिकट के पहले दावेदार थे, लेकिन जगदलपुर की सीट पर फंसे पेंच के कारण नामों की घोषणा नहीं की गई थी।

दरअसल बस्तर संभाग की 12 में से 11 सीटों पर नाम 15 अक्टूबर को घोषित कर दिए गए थे, जिसमें 4 विधायकों की टिकट काट दी गई थी। इसके बाद जगदलपुर सीट पर एक के बाद एक 4 उम्मीदवारों ने टिकट की दावेदारी की थी। इनमें राजीव शर्मा व रेखचंद जैन के अलावा पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पीसीसी पदाधिकारी मलकीत सिंह गैदू का नाम भी टिकट के दावेदारों में सामने आ रहे थे।

लंबी उहापोह के बाद कांग्रेस द्वारा शाम को जतिन जायसवाल की टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाईं। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन भी पहुंचे, जहां उन्होंने जतिन का मुंह मीठा करवाया। बताया जाता है कि भाजपा के जगदलपुर प्रत्याशी किरण देव भी पूर्व महापौर रहे हैं। ऐसे में अब दोनों पूर्व महापौर आमने-सामने खड़े होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+