'कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड जीरो बटा सन्नाटा', छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के गढ़ में गरजे केंद्रीय रक्षा मंत्री

Chhattisgarh Assembly Chunav 2023: सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुँचे। सीतापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर कांग्रेस सरकार असफल हो गई है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की भ्रष्ट और भूखी सरकार है जो केवल घोटाले करने में माहिर है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि महादेव ने भी आज तय कर लिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बननी चाहिए। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड जीरो बटा सन्नाटा है। उसके बाद भी कांग्रेस यह कहते नहीं थक रही है कि हम जीरो नहीं बल्कि हीरो हैं।

Chhattisgarh Assembly Chunav 2023

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार पर कई तरह के घोटालों के आरोप लगाए। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सरकार ने युवाओं के साथ भी खिलवाड़ किया है। पीएससी में अपने अपने सगे संबंधियों को रखकर भ्रष्टाचार किया गया है। हम सरकार में आते ही सबसे पहले पीएससी के घोटाले की जांच कराएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कोयले घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का पसंदीदा घोटाला है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तब भी कोयले में घोटाला हुआ था।

राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के लिए बहुत सारी योजनाओं को लागू करते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में उसे सही तरीके से नहीं चलाया जाता है। आवास योजना का मुद्दा उठाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 18 लाख घरों को बनाने की छत्तीसगढ़ में योजना थी लेकिन यहां की सरकार ने 16 लाख घरों को बनने नहीं दिया।

बताते चले कि सीतापुर विधानसभा सीट ऐसी विधानसभा है जहां पर साल 1952 से लेकर आज तक कभी भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत का स्वाद नहीं चखा है। लगातार भाजपा इस विधानसभा सीट को साधने में लगी हुई है। सीतापुर विधानसभा सीट जो कांग्रेस की परंपरागत विधानसभा सीट मानी जाती है यहां से लगातार कांग्रेस विजई होती आ रही है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इस सीट को साधने में लगी हुई है। यहां पर वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री अमरजीत भगत विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+