Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कब आएगी? डिप्टी सीएम ने कर दिया क्लियर

Congress Candidate List CG: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने जानकारी दी कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पितृ पक्ष के बाद घोषित की जाएगी।

वहीं भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास सिर्फ एक महिला विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के पास करीब 11 महिला विधायक हैं। हम कोशिश करेंगे कि 11 लोकसभा सीटों में हम महिलाओं को चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Congress Candidate List CG

इजराइल पर हमास के हमले को लेकर सीडब्ल्यूसी के संकल्प पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सवाल उठाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा। कांग्रेस पार्टी का बयान सामने आ चुका है, इस मुद्दे पर मेरी निजी राय है कि जिस अवस्था में महिलाओं के साथ बर्बर व्यवहार होते हुए दिखाया गया उसका समर्थन कभी नहीं हो सकता। इस युद्ध में जिस तरह हमास ने आगे बढ़कर हमले किए और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की हत्या की उसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद पहले चरण के 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए जा सकते हैं। दरअसल, गुरुवार को सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो रहे हैं। इस बैठक के बाद गुरुवार रात तक पहली सूची जारी होने का अनुमान है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+