Chhattisgarh Election: राहुल गांधी का 2 सितंबर को रायपुर दौरा, युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित
Rahul Gandhi Raipur Visit: इस साल के अंत में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव वाले राज्य में छत्तीसगढ़ भी शामिल है, जहां युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आने वाले हैं।
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दौरा करेंगे, जहां युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस फिर से सरकार रिपीट करने के लिए एक्टिव मोड पर आ चुकी है। जिसके तहत पार्टी की नजर यूथ वोट बैंक पर हैं।
Recommended Video
ऐसे में 2 सितंबर को अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी रायपुर में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल होंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे।
राज्य में युवाओं के अंदर कांग्रेस नेताओं की भारी डिमांड के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है। वहीं माना जा रहा है कि इस बार का यूथ जिसके साथ होगा, उसकी सत्ता का रास्ता साफ है।
जानिए यूथ सम्मेलन की रणनीति?
जानकारी के अनुसार राज्य में करीब 48 लाख ऐसे यूथ वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है। इनमें पहली बार वोट डालने वाले यूथ वोटर्स की संख्या लगभग 4 लाख 43 हजार बताई जा रही है। ऐसे में दोनों ही दलों (कांग्रेस-बीजेपी) का ज्यादा फोकस यूथ पर हैं। इसी तरह से रायपुर में होने वाली राहुल गांधी की सभा भी युवाओं का दिल जीतने की कोशिश करने का एक प्रयास है।
6 सितंबर को आएगी पहली लिस्ट
वहीं चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट की बात करें तो 6 सितंबर तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर जाएगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 सितंबर को राजनांदगांव में बड़ी सभा करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications