Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बनेगी कांग्रेस सरकार, सीएम भूपेश बघेल ने किया दावा

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में इस साल अंत तक विधानसभा का चुनाव होने वाला है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हम आ रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत है और भाजपा बहुत कमजोर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं है। यह छत्तीसगढ़ के लोगों का आत्मविश्वास है और फिर से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आएगी।

Chhattisgarh

दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में वापसी का दावा कर रही है।

बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 सितंबर को चुनावी सभा की थी। उन्होंने जमकर भाजपा पर हमला बोला था। साथ ही कांग्रेस सरकार की योजनाओं का खूब बखान किया था। इसके साथ ही सियासी समीकरणों को साधने के लिए कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया था।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में साफ कर दिया है‌। उसका मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में सामूहिक नेतृत्व के सहारे चुनाव लड़ रही है। यहां भी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे किया है। छत्तीसगढ़ नेतृत्व में से किसी चेहरे को आगे नहीं किया गया है। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ में यह एक बड़ा मुद्दा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+