छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में बनाएगी छात्रावास, CM भूपेश बघेल ने लिखा गहलोत को पत्र
मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत से कोटा में किसी ऐसे स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन को निःशुल्क लगभग 01 एकड का भूखण्ड आबंटित करने का आग्रह किया है, जहां से कोचिंग संस्थाओं की दूरी अधिक न हो।
HOSTEL IN KOTA: छत्तीसगढ़ से कोटा जाकर पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं में शासकीय हॉस्टल का लाभ मिल सकता है। रायपुर में जारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बीच इस विषय चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने वाले राज्य के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास बनाना चाहती है। बघेल ने छात्रावास हेतु निःशुल्क भू-खण्ड आबंटित करने का आग्रह गहलोत से किया है।
READ THIS - गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे ही फायदे हैं।
Recommended Video
मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान के कोटा में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग की अच्छी व्यवस्था होने के कारण छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कोचिंग प्राप्त करने के लिए कोटा, राजस्थान जाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन इन छात्र-छात्राओं के लिए कोटा में एक छात्रावास का निर्माण करना चाहता है। बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत से कोटा में किसी ऐसे स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन को निःशुल्क लगभग 01 एकड का भूखण्ड आबंटित करने का आग्रह किया है, जहां से कोचिंग संस्थाओं की दूरी अधिक न हो।
यह भी पढ़ें पवन खेड़ा को रोके जाने पर भड़के CM भूपेश बघेल, कहा- कांग्रेस के अधिवेशन से डरी हुई है BJP












Click it and Unblock the Notifications