सुकमा में कांग्रेस की चुनावी सभा का आयोजन, CM भूपेश बघेल ने नक्सल समस्या पर कही बड़ी बात

CONGRESS SUKMA: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत बस्तर संभाग में मतदान होना है। बुधवार को सुकमा में आयोजित कांग्रेस की चुनावी जनसभा में भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एक दौर वो भी था जब भाजपा की सरकार थी और उन्होंने महुआ की खरीदी बंद कर दी, जिससे इतिहास में पहली बार आदिवासियों को महुआ को सड़क पर फेंकना पड़ा।

BHUPESH SUKMA

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के राज में आदिवासी सताये गए और उन्हें ठगा गया। उन्होंने राज्य के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह ने हमेशा झूठ बोला है, उन्होंने प्रदेश के किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदने, 2100 समर्थन मूल्य का दाम देने, आदिवासियों को जर्सी गाय देने, प्रत्येक आदिवासी परिवार को सरकारी नौकरी देने समेत कई वादे जनता से किए थे जिसे कभी पूरा नहीं किया।

सीएम भूपेश बघेल ने फिर एक बार पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को कमीशनखोर बताया। उन्होने कहा कि डॉ रमन सिंह कमीशनखोरी किए, चप्पल, मोबाइल और टिफिन बांटने में कमीशन खाया और भ्रष्टाचार किया। आज से 5 बरस पहले तक किसी काम से सुकमा आना पड़ता था तो 10 बार सोचना पड़ता था, खौफ ऐसा था कि हम जिस रास्ते से आते थे उस रास्ते से वापस नहीं जाते थे। सीएम ने झीरम घाटी प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि जिस झीरम घाटी में हमारे नेताओं की शहादत हुई थी आज वहां रात के 10 से 12 बजे तक आना जाना किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- हम उनको झूठा बोलते हैं, इसमें गलत क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+