1984 Anti-Sikh Riots पर अमित शाह के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने बताया चुनावी जुमला
DEEPAK BAIJ CONGRESS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान के बाद से 1984 के सिख विरोधी दंगों पर में सियासत छिड़ गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि देश में कितने दंगा पीड़ितों को न्याय मिला है,यह पूरा देश देख रहा है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने एक बयान में कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगे के पीड़ितों को मोदी सरकार आने के बाद ही न्याय मिलना शुरू हुआ।

दीपक बैज ने अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो कितने दंगे पीड़ित को न्याय मिला हैं ये तो पूरा देश देख रहा हैं। उन्होंने आगे कहा कि गोधरा कांड, मोदी सरकार मे किसी को न्याय मिला कह नहीं सकते, यह केवल चुनावी जुमला है। पूर्व सीएम रमन सिंह की नामांकन रैली में हिस्सा लेने के लिए अमित शाह राजनांदगांव जाने वाले हैं।
इस संबंध में दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह आते हैं, रुकते हैं, नेताओ को फटकार लगते हैं और चले जाते हैं। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि योगी जी आये या कोई भी आये, हमारी सरकार ने काम किया हैं,कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अपने 15 साल का कामऔर हमारा 5 साल का दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
बस्तर के लिए रवाना हुए दीपक बैज
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 7 नवंबर को बस्तर संभाग के 12 सीटों में मतदान होना है। नामांकन की प्रकिया भी शुरू हो चुकी हैं। इस बीच शनिवार को बस्तर लोकसभा के सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर से बस्तर के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस के संकल्प शिविर में हिस्सा लेने के अलावा कार्यकताओं के साथ जरूरी बैठक भी करेंगे।
टिकट दावेदारों की दिल्ली दौड़ पर कही यह बात
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत कांग्रेस से टिकट पाने की चाहत रखने वाले कई नेता में हैं। इस संबंध में दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के बहुत से नाम तय हुए हैं, दूसरे पैनल मे अभी कुछ नाम बचे हैं, उनपर जल्द ही निर्णय होगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए दीपक बैज ने कहा कि हमारे स्टैंड सभी जगह रहेगा, हमारी सरकार ने पहले भी जो वादे किये हैं,उन्हें पूरा किया है। आगे जो वादा करेगे,उन्हें निभायेगे।












Click it and Unblock the Notifications