CG ELECTION: रमन सिंह की नामांकन रैली में शामिल होंगे अमित शाह, कांग्रेस बोली- BJP नहीं बचा पायेगी राजनांदगांव

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह 16 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनका नामांकन दाखिल करवाने केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। अमित शाह मौजूदगी में पूर्व सीएम रमन सिंह की नामांकन रैली को भव्य रूप दिया जायेगा। इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा के इस इवेंट पर कटाक्ष किया है।

AMIT SHAH RAMAN SINGH
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि पूर्व सीएम रमन सिंह भाजपा के तथाकथित बड़े नेता बोले जाते है,इसलिए उनके नामांकन में अमित शाह आ रहे है। उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह किसी गुमनाम प्रत्याशी के नामांकन में आते,तो कोई बात थी। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अमित शाह को भरोसा नहीं है कि अगर वह किसी गुमनाम प्रत्याशी के नामांकन में जाएंगे ,तो भीड़ नहीं जुट पायेगी। उन्होंने आगे कहा कि रमन सिंह को भरोसा नहीं है कि राजनांदगांव सीट जीत पाएंगे, इसलिए वो अमित शाह के प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहते है।

यह भी पढ़ें CG ELECTION: महासमुंद में बिगड़ सकता है बीजेपी का समीकरण, निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व विधायक विमल चोपड़ा

सुशील आनंद शुक्ला ने महिला दावेदारों को लेकर कहा कि कांग्रेस शुरू से ही महिलाओं को पूरा हक देने की पक्षधर रही है। महिला आरक्षण विधेयक भी कांग्रेस की सोच का की परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था,जिसमे से 10 जीत कर आई थी। इस बार भी महिलाओं को टिकट दिया जायेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट 15 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत के साथ जारी करेगी। यह यह तय है कि कांग्रेस का भाजपा से भी अधिक महिला दावेदारों को टिकट देने का प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में किसे मिल रहा है टिकट? किसका टिकट कट गया? कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+