Bharosa Yatra: कांग्रेस की भरोसा यात्रा पेंड्रा से शुरू, बाइक रैली 40 किमी दूर मरवाही में हुई समाप्त

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जवाब में कांग्रेस की तरफ से एक दिवसीय भरोसा यात्रा का आयोजन पेंड्रा में किया गया। पेंड्रा के मरवाही रोड में कांग्रेसियों ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके साथ ही कांग्रेस के भरोसा यात्रा की शुरुआत की गई।

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण कर कांग्रेस के भरोसा यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस के भरोसा यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली।

Chhattisgarh News:

पेण्ड्रा से 40 किलोमीटर दूर मरवाही तक यात्रा आयोजित की गई। जिसमें मरवाही विधायक डॉ के के धुव्र, संगठन प्रभारी हरजीत सिंह छाबड़ा, व जिला प्रभारी अनिल सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए कार्यक्रम में शामिल हुए है।

संगठन प्रभारी हरजीत सिंह छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के पांच साल पूरे होने वाले हैं। कांग्रेस की ओर से आज प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रो में महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया है।

वहीं कार्यक्रम में जिला प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने बोनस पर रोक लगाई तो कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू किया है। आज छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे खुशहाल किसान है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के आदिवासी देश के सबसे खुशहाल आदिवासी है।

वहीं भाजपा के राज में आदिवासी महुआ सड़कों पर फेंकने पर मजबूर थे और अब कांग्रेस सरकार महुआ 30 रुपए किलो में खरीदती है। इतना ही नहीं अब 7 की जगह 67 तरह के लघु वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदती है। तेंदूपता के संग्राहक खुश हैं कि 2500 की जगह 4000 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है।

कार्यक्रम में मरवाही विधायक डॉ के के ध्रुव ने कहा कि भाजपा के शासन काल में लाखों लोगों के राशनकार्ड कटवाए गए थे कांग्रेस की सरकार ने सबके राशन कार्ड बनवाए। इसलिए प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक लोगों के राशन कार्ड बनाए गए है और हर परिवार को 35 किलो चावल हर माह मिल रहा है। आदिवासी इलाकों में नमक और गुड़ भी मिलता है। भाजपा के शासनकाल में बरसों से नौकरियां नहीं निकल रही थीं जबकि कांग्रेस सरकार में हज़ारों पदों पर भर्तियां हुईं।

संवाद सूत्र: मुकेश विश्वकर्मा, पेंण्ड्रा/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+