CG: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरबा में सरोज पांडेय के लिए मांगे वोट, पाकिस्तान की भुखमरी पर कही यह बात
UP CM: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। योगी ने मंच से कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं महिलाएं सुरक्षित हैं। विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं, ये सब मोदी जी की ही देन है। यह नया भारत हैं, जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं , एम्स हैं। यह सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुकें हैं।

योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय गरीबों को अनाज नहीं मिल पाता था। युवा रोजगार के लिए पलायन करते थे। बेटियां सुरक्षित नहीं थी। परंतु अब समय बदल गया है देश सुरक्षित हैं देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश में वासी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जब से मोदीजी प्रधानमंत्री बने और देश में कहीं भी जोर से पटाखे भी फूटते हैं, तो सबसे पहले पाकिस्तान कहता है, मैंने नहीं किया। ये हैं मोदी जी की ताकत। कांग्रेस शासन में जनता भूखे रहतीं थीं आज मोदी जी देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त में 5 किलों चावल दे रहे हैं। 1947 के बाद जब पाकिस्तान बड़ी अकड़ के साथ भारत से अलग हुआ था, आज वहां की 20 करोड़ आबादी के पास अनाज का संकट है,और मोदी जी 80 करोड़ जनता को अनाज दे रहे हैं वो भी मुफ्त।
योगी ने कहा कि पहले केंद्र का पैसा राज्यों में भेजा जाता था तो उसमें भ्रष्टाचार होता था परन्तु अब सीधे जन-धन खातों में चला जाता हैं। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास 11 , करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। उत्तर प्रदेश में 56 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुकें हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी हैं। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाले किए हैं। पीएससी में,रेत , शराब , कोयला और तो और गोबर में भी घोटाला कर दिया।
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ही देन है कांग्रेस तो न्यायालय में एफीडेविट दी थी कि राम है ही नहीं। नक्सलवाद, आतंकवाद से कांग्रेस की सांठगांठ है। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया उनके हाथों में तमंचा थमा दिया। कांग्रेस समाज को बांटने का काम करतीं हैं। जब कुछ नहीं होता तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को अपशब्द कहने लगते हैं। 140 करोड़ जनता मोदी जी का परिवार है पहले चरण का चुनाव हो चुका है एक ही आवाज़ आ रही है अब की बार 400 पार , फिर एक बार मोदी सरकार।
आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय शिक्षित हैं तेजतर्रार हैं। इस ऊर्जा नगरी में विकास हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को जीताना हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आप लोग मोदी जी और सरोज पांडेय का प्रतिनिधि बनकर घर घर जाकर एक एक मतदाता से मिलना और 7 मई को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने कहना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है। वनवास के समय छत्तीसगढ़ की पावन धरा ने श्रीराम को शरण दी थी।
यह भी पढ़ें UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ की दो टूक, रामनवमी पर हुई हिंसा तुष्टीकरण की नीतियों का परिणाम












Click it and Unblock the Notifications