UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ की दो टूक, रामनवमी पर हुई हिंसा तुष्टीकरण की नीतियों का परिणाम

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि गैर-भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में रामनवमी पर हुई हिंसा 'तुष्टीकरण की नीतियों' का परिणाम है। मुख्‍यमंत्री योगी ने छत्तीसगढ़ दौरे पर जाने से पूर्व यहां अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित शासकीय आवास पर मीडिया से कहा कि गैर भाजपा शासित राज्यों में होने वाली हिंसा तुष्टीकरण की नीतियों का दुष्परिणाम है। योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के साथ ही अन्य गैर भाजपा शासित प्रदेशों में रामनवमी और होली पर जो दंगे हुए, यह बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।

up news
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तुष्टिकरण के नाम पर वोट बैंक की राजनीति ने इस तरह के सांप्रदायिक तनाव को जन्म दिया है। यह चिंता का विषय है और देश की जनता के लिए संदेश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सवाल उठाया कि जब ये लोग रामनवमी पर शांतिपूर्ण जुलूसों को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते, तो वह बहनों और बेटियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से अपील की कि वह अपने वोट के जरिए उन ''तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों और पार्टियों को संदेश दें, जो हमारी भावनाओं से खेलते हैं। योगी ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ में जनता-जनार्दन से संवाद करने और यूपी और अयोध्या का संदेश उन तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें योगी आदित्यनाथ ने भूपेश बघेल पर किया प्रहार, राजनांदगांव में बोले- कांग्रेस ने घोटालेबाज को बनाया प्रत्याशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+