Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने मनोहर पर्रिकर को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने उनको उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम साय ने अपने एक्स खाते पर लिखा कि सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मनोहर पर्रिकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

cg news

ज्ञात हो कि मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा में हुआ था। वह काफी लंबे अवधि तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे। वह अपने अंतिम समय में भी गोवा के सीएम थे। इसके साथ ही अक्टूबर 2014 से मार्च 2017 के बीच वह भारत के रक्षामंत्री रहे। जनवरी 2020 को उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

2013 में नरेंद्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री के तौर पर मनोहर पर्रिकर ने ही प्रस्तावित किया था। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें यूपी से राज्यसभा भेजा गया था। वह पहले आईआईटी में पढ़े व्यक्ति हैं जोकि एमएलए बने। इसके साथ ही पहले आईआईटीएन थे, जो देश के मुख्यमंत्री बने। गोवा के प्रथम नेता थे, जो केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कितने मतदाता लेंगे लोकसभा चुनाव में हिस्सा, निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+