CG: सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश पर हमला, कहा- पाटन के विधायक राजनांदगांव के लोगों को ठगने आए हैं
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शुक्रवार को राजनांदगांव में सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर हमला करते कहा कि पाटन की जनता अपने विधायक को खोज रही है और उनके विधायक यहां राजनांदगांव के लोगों को ठगने आए हैं। ज्ञात हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं,जबकि वह अभी दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा से विधायक हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पाटन की जनता अपने विधायक को खोज रही है और उनके विधायक यहां राजनांदगांव के लोगों को ठगने आए हैं, लेकिन यहां की प्रबुद्ध और देवतुल्य जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी, पुनः भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजेगी। राजनांदगांव के मतदाताओं से मेरी मांग है कि कांग्रेस प्रत्याशी को इतने मतों से हराओ कि दुबारा यहां झांकने की भी हिम्मत न कर सके।
इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि जस करनी तस भरनी, जैसा उन्होंने किया है, वैसा उन्हें भरना ही पड़ेगा। ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गुरुवार शाम को सीईम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। ईडी की टीम कल शाम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी। लगभग दो घंटे की पूछताछ और आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम विष्णुदेव साय बोले, ये तो बस सुशासन की शुरुआत है












Click it and Unblock the Notifications