छत्तीसगढ़ में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ में आज मातृ पितृ पूजन दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दिवस का मुख्य मकसद बच्चों के भीतर अच्छे संस्कार को स्थापित करना है। प्रदेश सरकार की इस अनूठी पहल के तहत बच्चे अपने माता-पिता को विशेष सम्मान देते है। प्रदेश के कई स्कूलों में इस दिवस को मनाया गया। बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा की उनका आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमय: पिता। मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत्।। अर्थात् माता सर्वतीर्थ मयी और पिता सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप हैं इसलिए सभी प्रकार से यत्नपूर्वक माता-पिता का पूजन करना चाहिए। बच्चों में इन्ही संस्कारों के विकास के लिए आज के दिन को हमारी सरकार ने "मातृ-पितृ पूजन दिवस" घोषित किया है। आप सभी को 'मातृ-पितृ पूजन दिवस' की कोटिशः शुभकामनाएं।

बता दें कि भागलपुर के सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में सरस्वती पूजा की गई। इसके साथ ही मातृ-पितृ पूजन दिवस भी मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशि ने कहा कि इस मंदिर के देवता यहां के नन्ह-मुन्हे बच्चे हैं। यहां बच्चों को हर रोज बताया जाता है कि माता-पिता और धरती माता को हर रोज सुबह प्रणाम करना चाहिए। पेड़, पौधे, नदी, सूर्य आदि की भी पूजा करने की शिक्षा दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications