सीएम भूपेश ने किया बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा का दौरा,जनता संग की भेंट-मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम लगातार जारी है। मंगलवार को उन्होंने गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवभोग में जनचौपाल लगाई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के तहत मंगलवार को गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवभोग पहुंचे । मुख्यमंत्री बघेल ने वहां आमजनता से शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और हितग्राहियों से शासन की योजनाओं से मिले लाभ के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि रोजगार, लोगों की आय में वृद्धि और महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

bhupesh bindranvagarh

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार गरीब से गरीब व्यक्तियों तक योजना का लाभ दिला रही है। सभी की आय में वृद्धि करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। देवभोग में रीपा के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, इससे जल्द ही ग्रामीण को रोजगार भी मिलने लगेगा। हमारी सरकार सभी के जेब मे पैसा डालने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में भी सभी के जेब मे पैसा डालने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात की शुरूआत की। इस मौके पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने देवभोग को नगर पंचायत बनाने, झाखरपारा को उप-तहसील बनाने, देवभोग कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन, देवभोग के बालक स्कूल भवन के जीर्णाेद्धार, ग्राम सिनापाली में जिला सहकारी ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने, देवभोग में नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण, कोष्टा मुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण, ऋषि झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 30 लाख देने, बेलाड्डनाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, सरदापुर आईटीआई का नाम अमर शहीद भोजराम तांडी के नाम पर करने, ग्राम मूंगिया और झखरपारा में पुल निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवभोग में अंचल के स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित श्याम शंकर मिश्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित स्वतंत्रता सग्राहम सेनानी स्वर्गीय पंडित मिश्र के परिजन और ग्रामीण भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बेरोजगारी के आंकड़ों पर उठाया सवाल, कांग्रेस ने दिया यह जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+