CM Bhupesh सामाजिक अधिकार सम्मेलन में हुए शामिल, कहा, सबको मिलेगा 'न्याय पूर्ण आरक्षण'
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात अभियान के तहत राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान वे डोंगरगांव नगर में आयोजित सामाजिक अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव में डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के बाद सीएम ने समाज प्रमुखों और पदाधिकारियों से भी मुलाकात की व भवन निर्माण के लिए स्वीकृति दी,

सबको मिलेगा न्याय पूर्ण आरक्षण: सीएम भूपेश
सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने हमें संविधान के माध्यम से अधिकार दिए हैं। सबको शिक्षा, रोजगार आदि का अधिकार मिले, इस पर हम कार्य कर रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों को आरक्षण का लाभ मिलता है। निजीकरण किए जाने से इसके लाभ से बहुसंख्यक लोग वंचित रह जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको न्यायपूर्ण आरक्षण मिलेगा। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लिए किए जा रहे कार्याें और कल्याणकारी योजनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार जताया। सीएम ने कहा की आरक्षण के संबंध में एक और 2 दिसम्बर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। जिसमें चर्चा की जाएगी

श्रम का सम्मान करती है सरकार: सीएम भूपेश
समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ और गमछा भेंटकर किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग मेहनतकश हैं। जब श्रम का सम्मान होता है, देश उन्नति करता है। उन्होंने कहा कि यहां आने का उद्देश्य आपसे मिलना है, दुख-सुख साझा करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार श्रम का सम्मान करती है। प्रदेश में किसान का सबसे बड़ा वर्ग है और वह ऋण मुक्त है। उन्होंने कहा कि किसान पहले कर्जा लेकर दिवाली मनाते थे, अब किसानों के खाते में त्वरित पैसा जा रहा है। पहले डेयरी चलाना मुश्किल हो गया था, अब गोधन न्याय योजना से गोपालकों को संबल मिला है। मेहनतकश समाज उठ खड़ा हुआ है।

समाज प्रमुखों से की चर्चा, भवन के लिए राशियां स्वीकृत
राजनांदगांव के डोंगरगांव में विभिन्न समाज प्रमुखों से भेंट-मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों द्वारा सामाजिक भवन के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की। सामाजिक भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों को कलेक्टर को आवेदन करने कहा। उन्होंने बताया कि भूमि के मूल्य की 10 प्रतिशत राशि जमा करने पर विभिन्न समाजों को भूमि का आबंटन किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री ने सेन समाज को सामाजिक भवन के लिए 10-10 लाख की घोषणा की। राजपूत समाज की ओर से बस स्टैंड चौक को महाराणा प्रताप के नाम पर करने की माँग रखी मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय से इसकी स्वीकृति कराने की बात कही। साहू समाज को मुख्यमंत्री ने बताया कि सिकलिंग के त्वरित जाँच के लिए जल्द ही अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध करायी जाएगी।
मरार समाज ने सार्वजनिक अवकाश के लिए जताया आभार
साहू समाज की ओर से डोंगरगांव में सामुदायिक भवन में डोम निर्माण की मां पर मुख्यमंत्री ने ज़िला कलेक्टर को 20 लाख स्वीकृति का निर्देश दिया। डोंगरगाँव में निवास करने वाले सफाई कामगारों ने बताया कि 8-9 परिवार के लोगों तीन पीढ़ी से यहाँ रह रहे हैं। जिन्हें पट्टा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने तत्काल ज़िला प्रशासन को पट्टा दिलाने के निर्देश दिए। मरार समाज ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शाकम्भरी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा पर धन्यवाद दिया। साथ ही समाज के सामुदायिक भवन में एक अतिरिक्त कमरा निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की माँग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए स्वीकृति दी। निषाद समाज ने सिंदई (राजनांदगाँव) में स्थित छात्रावास में अतिरिक्त कमरा निर्माण के लिए राशि की माँग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी।












Click it and Unblock the Notifications