RAIPUR: स्वास्थ्य सहायता योजना के हितग्राहियों से मिले CM भूपेश, मरीजों ने जताया आभार
CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के हितग्राहियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट मेकाहारा में आयोजित की किया गया था। कार्यक्रम के दौरान इंस्टिट्यूट में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ मरीजों के परिजनों ने सीएम भूपेश बघेल का आभार जताया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग की जरूरतों को समझकर उनके सुख और दुःख दोनों में साथ खड़ी हुई है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 25 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद दी जाती है। कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा, मुख्यमंत्री के सलाहाकार रूचिर गर्ग समेत डॉ. प्रीति नागरिया, डॉ. स्मिथ श्रीवास्तव, डॉ. राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications