CM Bhupesh Baghel का होगा प्रमोशन, राजनीतिक उतार चढ़ाव के बीच निभाई परिवार की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के इस राजनीतिक और पारिवारिक जीवन का सबसे सुखद पल आने वाला है। क्योंकि सीएम भूपेश बघेल का अब जल्द प्रमोशन होने जा रहा है। यह प्रमोशन कोई राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। सीएम भूपेश अब दादा बनने वाले हैं। जिसकी जानकारी उन्‍होंने खुद ट्वीट कर दी है। सीएम इस खुशी के सार्वजनिक रूप से साझा करते हुए लिखते हैं कि उन्हें दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है।

सीएम भूपेश ने राजनीति के साथ निभाई पारिवारिक जिम्मेदारी

सीएम भूपेश ने राजनीति के साथ निभाई पारिवारिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीतिक में जितने सक्रिय और जिम्मेदार जन प्रतिनिधि है। उतने ही पारिवारिक रूप से भी जिम्मेदार है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए भिलाई आकर भिलाई 3 के पदुमनगर निवास में राजनीतिक करियर की शुरआत के साथ साथ पारिवारिक जिम्मेदारी भी निभाई। पत्नी, तीन पुत्रियां एक पुत्र और माता पिता सबकी जिम्मेदारी सीएम ने भली भांति निभाई। राजनीतिक जीवन में रहते हुए भी बच्चों की शिक्षा दीक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी। बेटी स्मिता ने इंजीनियरिंग, दूसरी बेटी दिव्या बघेल ने BBA किया है। वहीं बेटी दिप्ती बघेल ने PHD की है। जो वर्तमान में खूबचन्द बघेल कॉलेज में प्रोफेसर हैं। इसके अलावा बहनों के भी प्रिय भाई के रूप में सबसे छोटे चैतन्य बघेल ने MBA की पढ़ाई हैं।

ट्विटर में फोटो शेयर किया, टैग में लिखा दादा टू बी

ट्विटर में फोटो शेयर किया, टैग में लिखा दादा टू बी

दरअसल आज सीएम के भिलाई 3 निवास में बेबी शोवर, यानी गोद भराई रस्म निभाई गई। जिसमें सीएम भूपेश भी शामिल रहे। जिसके बाद उन्होंनेअपने ट्विटर में एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है। सीएम ने अपने इस ट्वीट के साथ एक फोटो भी साझा किया है, जिसमें उनके कुर्ते की जेब में एक टैग लगा है। जिस पर दादा टू बी लिखा हुआ है। इस संदेश के साझा करने के बाद से मुख्‍यमंत्री को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।

राजनीतिक जीवन में देखे कई उतार चढ़ाव

राजनीतिक जीवन में देखे कई उतार चढ़ाव

राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी जीवठता के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कृषि ग्राम कुरूदडीह से आकर साल 1991 से पुरानी भिलाई के पदुम नगर में निवास कर रहे हैं। 1992 में उन्हें जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सन 1993, 1998 में भी विधायक चुने गए और मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य बने, जहां उन्हें परिवहन मंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारियां मिली। 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद उन्हें, राजस्व, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री बनाया गया।

2008 में बदली तस्वीर , भाजपा के विजय बघेल ने हराया

2008 में बदली तस्वीर , भाजपा के विजय बघेल ने हराया

लेकिन 2008 में भाजपा के वर्तमान सांसद विजय बघेल से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं उन्हें 2009 के लोकसभा चुनाव में भी रायपुर लोकसभा से रमेश बैस से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद लगातार सीएम भूपेश बघेल विधानसभा पहुंचे हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक किसान परिवार से होने के नाते कृषि कार्य की अच्छी समझ रखते हैं। जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में कृषि आधारित कई योजनाएं बनाई।

इसी साल फरवरी में हुई है पुत्र की शादी

इसी साल फरवरी में हुई है पुत्र की शादी

आपको बता दें कि मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की तीन पुत्रियां और पुत्र है जिसमें उनके बेटे चैतन्‍य की शादी 06 फरवरी को इसी साल भाटापारा की ख्‍याति वर्मा से हुई थी। पुत्र वधु ख्‍याति वर्मा भाटापारा के किसान परिवार से हैं। वे कुंभज वर्मा जी की नातिन है। हालांकि, परिवार के लोग रायपुर में ही रहते हैं। ख्‍याति शादी से पहले एक इंटरनेशनल प्राइवेट बैंक में जॉब करती थीं। अब पूरे परिवार में इस खुशखबरी से नया माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+