UCC पर सीएम भूपेश ने जताई चिंता, PM मोदी पर कसा तंज, कहा- विभिन्न जातियां हैं, सबकी भावनाओं को देखना होगा
Bhupesh Baghel On UCC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में यूसीसी और तीन तलाक पर दिए गए बयान पर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस इस बयान के हवाले पीएम मोदी पर तंज कस रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल हिंदू-मुसलमान के हिसाब से क्यों सोचते हैं? छत्तीसगढ़ में आदिवासी हैं उनके नियम तो रूढ़ी परंपरा के अनुसार होते हैं।

यूसीसी पर पीएम मोदी टिप्पणी पर भूपेश बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ हिंदू-मुसलमान के हिसाब से क्यों सोचते हैं? छत्तीसगढ़ में आदिवासी हैं उनके नियम तो रूढ़ी परंपरा के मुताबिक है। बघेल ने सवाल उठाया कि अगर समान नागरिक संहिता लागू कर देंगे, तो उनके रूढ़ी परंपरा का क्या होगा? इस देश में विभिन्न जातियां हैं,इसलिए सबकी भावनाओं को देखना होगा।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम किया रहा है। देश 2 कानूनों पर कैसे चल सकते है? भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि समान नागरिक संहिता(UCC) लाना चाहिए, लेकिन यह वोट बैंक के भूखे लोग हैं।
Recommended Video
वहीं प्रधानमंत्री ने तीन तलीकर को लेकर कहा था कि जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं ,यह लोग मुसलमान बेटियां के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद की प्रथम बैठक, CM भूपेश बघेल ने जारी किये आवश्यक निर्देश












Click it and Unblock the Notifications