CM Bhupesh ने बेलगांव के ग्रामीणों से निभाया वादा, योजनाओं के लाभ से ग्रामीणों की बदली जिन्दगी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेलगांव पहुंचकर अपना 5 साल पुराना वादा निभाया। मुख्यमंत्री ने आज बेलगांव में भेंट मुलाकात के दौरान यह बात ग्रामीणों को याद दिलाई सीएम ने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। जिसमें सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन आए बदलाव से सीएम ने खुशी जाहिर की, वहीं सीएम ने डोंगरगढ़ क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की सौगात दी।

सीएम भूपेश ने 5 साल पहले किया था वादा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 वर्ष पहले 14 नवम्बर के दिन कांग्रेस की पद यात्रा के माध्यम से डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम बेलगांव पहुंचे थे, तब उन्होंने वादा किया था कि वे फिर से जरूर आएंगे। आज 15 नवम्बर को जब वे बेलगांव पहुंचे, तो उन्होंने पुरानी बात याद करते हुए कहा कि उन्होंने आज अपना वादा निभाया है। मुख्यमंत्री ने पैरा दान करने वाले दो कृषक जगदेव राम वर्मा (ग्राम कोलिहापूरी) और भूपेंद्र कुमार लिल्हारे (ग्राम सिपा) का शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

गाड़ी रोककर सीएम बच्चों से की मुलाकात
बेलगांव पहुंचने से पहले सीएम ने मुसराकला आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां बच्चों को उन्होंने चॉकलेट वितरण किया। वही रास्ते में स्कूली बच्चों का उत्साह देखकर सीएम ने सहजता से स्वयं गाड़ी रोककर उनसे मुलाकात की, जिससे बच्चे भी काफी खुश नजर आए बच्चों ने सीएम के साथ सेल्फी भी ली।

सीएम ने की पैरादान करने की अपील
मुख्यमंत्री ने आम जनता से पैरादान करने की अपील करते हुए कहा कि लक्ष्मी रूपी बेटी का कन्यादान एक पिता करता है वैसे ही किसानों की संपत्ति उसकी कृषि उपज है इसलिए धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के हर किसान अवश्य पैरादान करें। उन्होंने दिल्ली पंजाब और हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा उन क्षेत्रों में पराली के जलाने के कारण काफी प्रदूषण हुआ है। पैरादान कर हम ऐसे प्रदूषण से बच सकते हैं और पशुओं को चारा भी उपलब्ध होगा।

सीएम ने क्षेत्र की जनता को विकास कार्यो की दी सौगात
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम बेलगांव में निस्तारी तालाब का सौन्दर्यीकरण और नाली निर्माण, देवकट्टा जलाशय की नहरों का सीसी लाईनिंग का कार्य, कुकरापाट जलाशय का निर्माण, मुढ़ीपार में पुलिस चौकी, टोला गांव में सहकारी बैंक की शाखा और हाई स्कूल गाड़ाघाट एवं घोटिया के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन, हायर सेकेण्डरी स्कूल टोला गांव जो हाई स्कूल भवन में संचालित है, उसके लिए दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण और ठेलकाडीह के हायर सेकेण्डरी स्कूल में दो अतिरिक्त कमरे बनाए जाने की घोषणा की।
CM Bhupesh पहुंचे डोंगरगढ़, कहा, जमीनी हकीकत देखने आया हूँ, घुमका बनेगा नगर पंचायत
योजनाओं का मिला लाभ, विकास ने सीएम को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सहसपुर की मां पिंगलेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिला सदस्य ने बताया कि उन्होंने अब तक 678 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया है। अभी तक वर्मी उन्होंने 4 लाख 77 हज़ार रुपये का बेचा है। बेलगांव के चंद्रकुमार निर्मलकर ने बताया कि उसका एकड़ जमीन है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है, 5500 रूपये का तीसरा किस्त भी मिला। बेलगाँव की बेवंतीन निर्मलकर ने बताया कि उन्हें शुगर की समस्या से ग्रस्त थीं। ऐसे में हर बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजार क्लिनिक में अपना इलाज शुरू कराया। वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। डोंगरगढ़ निवासी विकास चौधरी ने बताया कि माता के एंजियोप्लास्टी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से 1 लाख 98 हज़ार 600 रुपये की आर्थिक सहायता मिली। अब विकास की माता पूरी तरह स्वस्थ हैं। विकास चौधरी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications