CM Bhupesh पहुंचे डोंगरगढ़, कहा, जमीनी हकीकत देखने आया हूँ, घुमका बनेगा नगर पंचायत
Bhent Mulakat Dongergarh मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका में जन चौपाल लगाई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ग्राम घुमका में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके बाद सीएम ने भेंट मुलाकात अभियान के तहत डोंगरगांव विधानभसा क्षेत्र के लोगों से संवाद किया। यहां सीएम भूपेश बघेल ने घुमका को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की।

अवंती बाई की लोधी प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने ग्राम घुमका में रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कर उनकी विरता को नमन किया। उन्होंने ग्राम देवरीडीह में मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद सीएम जन चौपाल स्थल पहुंचे। जहां उनका स्वागत विधायक भुनेश्वर बघेल, कलेक्टर डोमन सिंह ने उनका स्वागत किया। सीएम ने हितग्राहियों को पोषण किट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर सहित विभिन्न सामग्रियों एवं चेक का वितरण किया।

सरकार की योजनाओं का हो रहा क्रियान्वयन: सीएम
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके बीच आया और जाना कि कैसे जमीनी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। खुशी हुई कि बढ़िया काम हो रहा है। पंथी नृत्य से आप लोगों ने स्वागत किया। फिर करी लड्डू से तौला। आपके स्नेह से अभिभूत हूँ। सीएम ने जनचौपाल में पहुंचे ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा, जिसमें ऋणमाफी, गोधन न्याय, भूमिहीन कृषि मजदूर, न्याय योजना, गौठान समुह, आत्मानन्द स्कूल, हाट बाजार योजना सभी की जानकारी ली।

योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने आया हूँ: सीएम
मुख्यमंत्री ने जनचौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह जानने आया हूं। हम लोग योजनायें बनाते हैं। इनका जमीनी क्रियान्वयन कैसा है। यह देखने आप लोगों के बीच आया हूँ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों को हमने लाभान्वित किया। गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत हमारे प्रदेश में है। कोदो कुटकी हम लोग खरीद रहे हैं। इस साल फसल काफी अच्छी है। घुमका में मैंने देखा कि मुरूम वाली भूमि है, फिर भी भरपूर फसल है।

पारधी समाज के जाति प्रमाण पत्र की समस्या का किया समाधान
जन चौपाल में ग्राम बोईरडीह से आई पारधी जाति की रीना ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी जाति प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत आ रही है। तब सीएम ने कहा कि पारधी समाज में कुछ दिक्कत है। आप ग्रामसभा से पारित कराएं। इसके बाद सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में कुछ चुनिंदा जिले में यह अधिसूचित थे। सीएम ने रीना के मामले में और डोंगरगांव में पारधी जाति के लोगों ने जाति प्रमाणपत्र वाले मामलों में अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारधी जाति के लोगों को जाति प्रमाणपत्र के लिए विशेष रूप से कार्य करें, और जो तकनीकी दिक्कत है उसे दूर करें।

घुमका बनेगा नगर पंचायत, सीएम ने की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात अभियान के तहत प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका में कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया।
1. घुमका को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।
2. घुमका में स्वामी आत्मा अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
3.घुमका को 3 महीने के भीतर पूर्ण तहसील क्रियान्वयन करने की घोषणा।
4. बघेरा में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।
5. रुसे बांध से नहर लाइनिंग की घोषणा।
6. घुमका से गोपालपुर सड़क चौड़ीकरण की घोषणा।
7. तेंदुनाला जलाशय में नहर लाइनिंग और उसके विस्तार की घोषणा।
8. जेवर कट्टा जलाशय में नहर लाइनिंग के कार्य की घोषणा।
9. हडुवा, खारा और मुरमुंदा में हाई स्कूल से हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।
यह भी पढ़ें,,, Bhent Mulakat: सीएम भूपेश ने डोंगरगांव में लगाई जनचौपाल, LB नगर बनेगा नगर पंचायत












Click it and Unblock the Notifications